अगर अच्छे कामों के लिए इस्तेमाल किया जाए तो सोशल मीडिया एक-दूसरे की मदद करने का एक बेहतरीन प्लैटफॉर्म है। एक्ट्रेस सोनम कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वह हर मुद्दे पर अपनी राय बेबाकी से रखती हैं। बुधवार को एक वीडियो में वृद्ध दंपति की हालत देखकर सोनम कपूर का दिल पसीज गया और उन्होंने उसकी मदद करने के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं।
दरअसल बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हुआ। यह वीडियो दिल्ली के मालवीय नगर का है। यहां एक बुजुर्ग दंपति 'बाबा का ढाबा' चलाती है। वीडियो बनाने वाले शख्स से बात करते वक्त वृद्ध शख्स और उनकी पत्नी रोने लगीं। इसकी वजह थी कि वे अपना पूरा खाना नहीं बेच पा रहे थे और इस कारण उन्हें काफी दिक्कतें आ रही थीं। यह वीडियो 'स्वाद ऑफिशियल' यूट्यूब चैनल का है। इसकी एक क्लिप वसुंधरा शर्मा नाम के ट्विटर हैंडल पर पोस्ट हुआ। आप भी वीडियो देखिए...
This video completely broke my heart. Dilli waalon please please go eat at बाबा का ढाबा in Malviya Nagar if you get a chance ?? #SupportLocal pic.twitter.com/5B6yEh3k2H
— Vasundhara Tankha Sharma (@VasundharaTankh) October 7, 2020
इस वीडियो को 30 हजार रीट्वीट मिले। वीडियो वायरल होने के बाद कई नामी हस्तियां इस दंपति की मदद के लिए आगे आए। इनमें क्रिकेटर आर. अश्विन, आप नेता सोमनाथ भारती, एक्ट्रेस सोनम कपूर जैसे बड़े नाम शामिल हैं। सोनम कपूर ने वीडियो को रीट्वीट किया और इसी पर रिप्लाई करते हुए सोनम कपूर ने लिखा कि हाय, क्या आप मुझे इनकी डिटेल्स मेसेज में भेज सकती हैं?
Hi could you please dm me details.
— Sonam K Ahuja (@sonamakapoor) October 7, 2020
I am not able to message you, but is there a way I can help that man?? I would like to contribute.
— Ashwin ?? (@ashwinravi99) October 7, 2020
Hey Vasundhra, thanks for sharing your recommendation, we are looking into this on priority.
— zomato care (@zomatocare) October 7, 2020
Twitter do your magic. I am sure help will reach him. And customers. Thanks for sharing, Vasu!
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) October 7, 2020
I am in the know of it and tomorrow will be visiting them and will surely bring a smile on his face. Thx
— Adv. Somnath Bharti (@attorneybharti) October 7, 2020
80 साल की दंपति का पूरा वीडियो आप यहां देख सकते हैं।
Subscribe Now
Enroll for our free updates