दो सालों से सोनम कपूर कर रही हैं इन्हें डेट

सोनम कपूर फिलहाल अपनों फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के लिए काफी एक्साइटेड हैं

WrittenBy
By: Ashwini Dingankar | Published: August 31, 2016 5:55 PM IST

तो आखिरकार फैशनिस्टा सोनम को मिल ही गया सच्चा हमसफ़र

बॉलीवुड की स्टाइल आइकॉन सोनम कपूर इनदिनों किसी के साथ रिलेशन में हैं लेकिन चौकिए मत यह कोई बॉलीवुड के एक्टर या डायरेक्टर नहीं हैं बल्कि दिल्ली के एक बिज़नसमैन आनंद आहूजा हैं, जो सोनम के साथ पिछले दो सालों से रिलेशन में हैं।

एक लीडिंग टेबलायड के खबर के मुतबिक सोनम और आनद का रिश्ता दो सालों पुराना हैं। इतना ही नहीं इनकी फॅमिली ने भी इनके इस रिश्ते पर ठप्पा लगा दिया हैं। हमारे हाथ एक तस्वीर लगी हैं जिससे यह साफ़ पता चलता हैं की दोनों एक दुसरे के काफी करीब हैं।

Sonam kapoor and anand ahuja

अक्षय कुमार ने हाल ही में अपने घर पर विल स्मिथ के आने पर एक पार्टी दी थी। जिसमे उन्होंने बॉलीवुड के नामी गिरामी स्टार्स को आमंत्रित किया था। इस पार्टी में सोनम कपूर भी इनवाइटेड थी। वो अपने 'सो कॉल्ड' बॉयफ्रेंड आनंद के साथ पार्टी में भी शामिल हुई थी। इन तस्वीरों को देख कर यह साफ़ पता चलता हैं की दोनों अपना दिल एक दुसरे के लिए खो चुके हैं और सोनम बिना किसी झिझक के अपने फ्रेंड सर्किल में आनंद को सबसे मिलवा रही हैं, जिससे अब यह साफ़ हैं की दोनों अपने रिलेशन में काफी आगे बढ़ चुके हैं।फिलहाल, सोनम कपूर अपनी आने वाली फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' पर जल्द ही काम करना शुरू करना चाहती हैं।
इस फिल्म में लीड रोल में करीना कपूर खान भी होने वाली हैं। जिसे लेकर मीडिया में सुर्खियाँ काफी गर्म हैं। फिल्म में करीना एक प्रेग्नेंट महिला के किरदार में हैं। थोड़े दिनों पहले यह भी सुनने में आ रहा था की करीना इस फिल्म का हिस्सा नहीं होगी लेकिन फिल्म की प्रोड्यूस और सोनम की बहन रिहा ने इन बातों से पर्दा गिरा दिया।इस फिल्म की शूटिंग फिलहाल बजट की वजह से रुकी हुई हैं।