मुंबई में हुए इवेंट में सोनम कपूर ने की पति की जमकर तारीफ, कहा- ‘समझौता नहीं करना चाहिए...’

बॉलीवु़ड की खूबसूरत एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों अपनी शादीशुदा लाइफ को एन्जॉय कर रही है।

WrittenBy
By: Ujwala Dharpawar | Published: April 14, 2019 2:30 PM IST

बॉलीवु़ड की खूबसूरत एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों अपनी शादीशुदा लाइफ को एन्जॉय कर रही है। जब से जीवन साथ के तौर पर सोमन कपूर को पति आंनद अहूजा का साथ मिला है तब से उनका चेहरा और भी खिल गया है। शायद यही वजह है कि वो जहां जाती है वहां पर अपनी पति की तारीफ करते दिखाई देती है। हाल ही में सोनम कपूर फिक्की लेडीज ऑर्गनाइजेशन (एफएलओ) के 35वें वार्षिक सत्र में शिरकत करने पहुंची थी। सोनम कपूर ने इस वक्त अपनी बात रखते हुए कहा कि मेरे पति आंनद अहूजा हमेशा मुझे सपोर्ट करते हैं। मेरे लिए अब वो एक चीयरलीडर बन गए है।‘

मां बनने के बाद पॉपुलर एक्ट्रेस साक्षी तंवर की बदल गई पूरी जिंदगी, खुद किया ये बड़ा खुलासा

इस विषय पर बात करते हुए सोमन कपूर ने आगे कहा- ‘ अब तक मुझे कभी भी बॉलीवुड में बराबरी का दर्जा नहीं मिला है। मुझे ये हमेशा बताया जाता है कि मैं एक महिला हूं। लेकीन मैं आपको कहना चाहती हूं कि भले ही आप एक महिला हो लेकर आपको अभी भी किसी भी चीज के लिए समझौता नहीं करना चाहिए। मैंने जब से आंनद अहूजा से शादी की है तब से मुझे उनका सपोर्ट मिला है। वो मेरी जीवन में चेयरलिडर का काम करते है। शादी के बाद उन्होंने अपने नाम के साथ मेरा नाम जोड़ा। मेरा नाम अब सोनम कपूर अहूजा बन गया है।‘

अक्षय-सलमान से आगे निकले अमिताभ बच्चन, भारत सरकार को चुकाया इतने करोड़ का टैक्स

आपको बता दें, सोनम कपूर और आनंद अहूजा की शादी पिछले साल हुई थी। दोनों ने सिख रीती-रिवाज से परिवार और करीबी दोस्तों के सामने शादी की। शादी के एक महीने वाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना नाम बदल दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर सोनम कपूर से बदल कर सोनम कपूर अहूजा कर दिया। नाम बदल ने के बाद उनके फैंस ने उनको सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया लेकिन इसका उनपर कुछ खास असर नहीं हुआ। सोनम कपूर अक्सर पति के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती दिखाई देती है।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...