अनिल कपूर के बेटे और सोनम कपूर के भाई हर्षवर्धन की फिल्म 'मिर्जया' में उनका फर्स्ट लुक सामने आया है| हर्षवर्धन के इस लुक को जारी किया है उनकी बहन सोनम कपूर ने|
सोनम कपूर ने ट्विटर पर अपने छोटे भाई हर्षवर्धन की ब्लैक और व्हाइट रंग की एक तस्वीर पोस्ट की है और लिखा है, 'क्या बात है भाई...'
ना सिर्फ सोनम कपूर बल्कि हृथिक रोशन ने भी हर्षवर्धन की एक दूसरी तस्वीर शेयर करते हुए खूबसूरत कैप्शन लिखा है, 'बाहर से इतनी खामोशी का मतलब है अंदर है तूफान|'Introducing @harshvardhankapoor ! #mirzya Kya baat hain bhai!! https://t.co/FdMABdkqZE pic.twitter.com/HcMfTeXbar
— Sonam Kapoor (@sonamakapoor) March 30, 2016
This much calm on the outside means there is a storm inside. #waitingtoexplode meet @HarshKapoor_ pic.twitter.com/HBl74d7pSv
— Hrithik Roshan (@iHrithik) March 30, 2016
डायरेक्टर राकेश ओमप्रकाश मेहरा की इस फिल्म से डेब्यू करने जा रहे हर्षवर्धन फिल्म में एक वॉरियर के लुक में नजर आ रहे हैं| यह फिल्म एक लोक कथा 'द लीजेंड ऑफ मिर्जा साहिबा' से प्रेरित है| फिल्म में हर्षवर्धन के अलावा सैयामी खेर लीड रोल अदा कर रही हैं|