जब सोनम कपूर और आनन्द आहूजा की शादी की खबरों पर आधिकारिक मुहर लगी भी नहीं थी, तब से ही यह बताया जा रहा है कि सोनम की संगीत सेरेमनी में पूरा कपूर खानदान एक से बढ़कर एक डांस परफॉर्मेंस देता नजर आयेगा। हालांकि हमारे हाथ अभी-अभी एक ऐसी खबर लगी है, जो आपको थोड़ा सा निराश कर सकती है।
अगर कुछ मीडिया खबरों की मानें तो सोनम कपूर और आनन्द आहूजा की संगीत सेरेमनी में कपूर खानदान के चार सदस्य डांस परफॉर्मेंस देते नजर नहीं आयेंगे। जी हां, हम मजाक नहीं कर रहे हैं। शादी से मात्र 3 दिन पहले ऐसी खबर आपको निराश जरूर करेगी लेकिन यही सच है। Also Read - इन 9 अदाकाराओं ने 'ब्रालेस' होकर दिखाई बोल्ड अदाएं, देखें तस्वीरें
फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट के अनुसार, बोनी कपूर की दोनों बेटियां जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर, सोनम कपूर की संगीत सेरेमनी में परफॉर्मेंस नहीं देंगी। जाह्नवी और खुशी ने यह फैसला क्यों लिया है, इसका कोई कारण अभी तक पता नहीं चला है ? Also Read - Jugjugg Jeeyo Movie Review: वरुण धवन पर भारी पड़े अनिल कपूर, फैमिली ड्रामा के शौकीन लोगों के लिए है फिल्म
इन दोनों के साथ-साथ खबर में बताया गया है कि सोनम कपूर के सगे भाई हर्षवर्धन कपूर भी कोई डांस परफॉर्मेंस नहीं देंगे। हर्षवर्धन कपूर ने हाल में ही अपनी नई फिल्म 'भावेश जोशी सुपरहीरो' का ट्रेलर रिलीज किया था। जिसके लांचिंग इवेंट पर उन्होंने सोनम को गिफ्ट देने के सवाल पर बताया था कि, वो कोई बड़ा तोहफा देने की स्थिति में नहीं हैं क्योंकि उनके पास पैसे नहीं है। अभी तक जिन फिल्मों में उन्होंने काम किया है, उनके निर्माताओं ने उन्हें पैसे दिए ही नहीं है। हालांकि हर्षवर्धन ने आनन्द की तारीफ करते हुए कहा था कि वो अच्छे इंसान हैं। Also Read - Jug Jugg Jeeyo Box Office Day 1: ओपनिंग-डे पर 10 करोड़ का कारोबार भी नहीं कर पाएगी वरुण धवन-कियारा आडवाणी की ‘जुग जुग जियो’
जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर और हर्षवर्धन कपूर के अलावा अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर भी अपनी बेटी की संगीत सेरेमनी पर डांस परफॉर्मेंस नहीं देंगी।

वैसे हम आपको यह जानकारी दें कि जो खबरें पहले मीडिया में सामने आयी थीं उनमें बताया गया था कि जाह्नवी कपूर अपनी मां श्रीदेवी के सुपरहिट गाने 'मेरे हाथों में नौ-नौ चूढ़ियां हैं' पर डांस करती दिखेंगी और सुनीता कपूर अपने पति के साथ मिलकर एक खास डांस परफॉर्मेंस देंगी।
बॉलीवुड की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें... ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।