Also Read
हाल में आपने सोनम कपूर और उनके बॉयफ्रेंड आन्नद आहूजा की फोटोज़ सोशल पर खूब देखी होंगी, जिसके बाद ऐसे कयास लगाये जा रहे थे कि जल्द ही यह दोनों अपने इस रिश्ते को नए स्तर पर लेकर जा सकते हैं। अब आ रहीं मीडिया खबरों के अनुसार सोनम कपूर को अपने इस रिश्ते के लिए मां सुनीता कपूर से भी हरी झंडी मिल गई है और वो चाहती हैं कि यह दोनों को इस साल के अंत तक एक हो जायें। जहां बॉलीवुड अभिनेत्रियां अपने रिलेशन को छुपाने की हर संभव कोशिश करती हैं, वहीं सोनम उनसे कुछ अलग हैं। [इसे भी पढ़ें- कंगना रनौत ने किया करण जौहर पर पटलवार, कहा 'क्या एक औरत को औरत होने पर शर्म करने को कह रहे हैं करण जौहर ?']
आपको बता दें कि कुछ साल पहले एक शो पर जब सोनम से पूछा गया था कि वो अपने रिलेशन को लेकर हमेशा क्यों चुप्पी साधी रहती हैं तो उनका कहना था कि वो जब तक अपनी तरफ से आश्वस्त नहीं हो जातीं तब तक वो किसी को भी यह नहीं बताना चाहेंगी कि वो किसी के साथ हैं। क्योंकि यह सोशल मीडिया का युग है, तो बातें आगे तक ज़िंदा रहती हैं। आने वाले समय में उनका एक परिवार होगा, बच्चे होंगे। जिस कारण वो चुप रहना ही पसंद करती हैं। [इसे भी पढ़ें- सलमान खान स्टारर फिल्म ''टाइगर जिंदा है' में इस महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे परेश रावल]
उस समय सोनम की यह बात काफी हद तक ठीक भी लगी थी क्योंकि यह किसी इंसान का निजी फैसला होना चाहिए कि वो क्या लोगों को बताना चाहता है और क्या नहीं। लेकिन हाल में जिस तरह से सोनम, आन्नद के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर सामने आयी हैं हमें लगता है कि वो इस रिश्ते को शादी के मंडप पर देखना चाहती हैं। मुंबई मिरर के अनुसार सुनीता कपूर इस रिश्ते को लेकर काफी उत्साहित है और वो चाहती है कि उनकी बेटी इस साल के अंत तक अपने रिश्ते को एक नए स्तर पर लेकर जाए। हालांकि हमें अभी यह नहीं पता है कि सोनम कपूर के पापा अनिल कपूर इस बारे में क्या सोचते हैं ? क्या उनकी तरफ से भी सोनम की पसंद को हरी झंडी मिल चुकी है ? अभी तक इसके बारे में किसी को नहीं पता है लेकिन जिस तरह से आन्नद, कपूर खानदान के फंक्शन्स में दिखते हैं वो इसी ओर इशारा करते हैं कि उनको सब लोगों ने खुले दिल से स्वीकार कर लिया है।
वैसे आपका इस बारे में क्या सोचना है हमें कमेंट करके जरुर बतायें।