जबलपुर क्रूज हादसे पर सोनू सूद का फूटा गुस्सा
Sonu Sood On Jabalpur Cruise Incident: मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में 30 अप्रैल 2026 की शाम हुए दर्दनाक हादसे (Jabalpur Cruise Incident) ने एक बार फिर हर किसी का दिल दहला दिया है. 39 लोगों से भरी क्रूज लहरों के बीच डूब गई जिसमें अब तक 9 लोगों की मौत की खबर है. इस घटना पर राजनीति से लेकर फिल्म जगत तक के सितारे दुख जता रहे हैं. वहीं अब इस मामले में जरूरतमंदों के महीसा कहे जाने वाले सोनू सूद (Sonu Sood) ने दुख जताने के साथ-साथ सिस्टम पर सवाल उठाए हैं और प्रशासन से कुछ अपील भी की है.
जबलपुर हादसे को सुनकर सोनू सूद (Sonu Sood Post) का कलेजा दर्द से फट पड़ा है. एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, 'कुछ समय पहले मैंने बिहार नाव हादसे को लेकर ट्वीट किया था और मांग की थी कि हर यात्री के लिए लाइफ जैकेट अनिवार्य होनी चाहिए. फिर वृंदावन में हादसा हुआ... और अब मध्य प्रदेश में भी उसी तरह कई जानें चली गईं. आखिर और कितनी जानें जाएंगी?'
सोनू सूद ने अपनी पोस्ट में आगे कहा, 'अब वक्त आ गया है कि इसे सख्ती से लागू किया जाए. कोई भी नाव तब तक किनारे से न छूटे जब तक हर यात्री ने लाइफ जैकेट न पहनी हो.' उन्होंने पोस्ट में एक सुझाव देते हुए कहा, 'हमें एक सरकारी पोर्टल की जरूरत है जहां हर ट्रिप से पहले लाइफ जैकेट पहने यात्रियों की टाइम-स्टैम्प वाली फोटो अपलोड करना जरूरी हो. सख्त जवाबदेही ही लोगों की जान बचा सकती है.'
A while ago I tweeted about the Bihar boat tragedy, urging life jackets for every passenger. Then came Vrindavan… and now Madhya Pradesh, more lives lost the same way. How many more? It’s time to make it mandatory: no boat should leave without every passenger wearing a life… pic.twitter.com/M8wC3Grmz0
— sonu sood (@SonuSood) May 1, 2026
आपको बता दें कि, जबलपुर की क्रूज में 39 लोग सवार थे. इस हादसे में अब तक 9 लोगों के मारे जाने की खबर है. शुरुआत में 4 लोगों की मौत की खबर आई थी, लेकिन बाद में ये आंकड़ा बढ़कर 9 हो गया. वहीं इस घटना में अभी तक 6 लोग लापता हैं, जिनका रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. वहीं हादसे के बाद सर्च ऑपरेशन के दौरान 22 यात्रियों को रेस्क्यू कर किया गया है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट की खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…