Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

आप नेता का सवाल, हाथरस मुद्दे पर क्यों नहीं बोले? सोनू सूद का जवाब सुन हुई बोलती बंद

AAP नेता संदीप कुमार ने सोनू सूद को जबरदस्ती विवाद में फंसाने की कोशिश की। इस पर सोनू सूद ने भी करारा जवाब दिया है।

By: Ravi Pareek  |  Published: October 6, 2020 8:49 PM IST

आप नेता का सवाल, हाथरस मुद्दे पर क्यों नहीं बोले? सोनू सूद का जवाब सुन हुई बोलती बंद
Sonu Sood

कोरोना लॉकडाउन के बाद से एक्टर सोनू सूद लोगों के लिए एक उम्मीद की किरण बनकर सामने आए। ऐसे में जाहिर है कि लोगों की उम्मीद उनसे बढ़ती ही। हालांकि कई बार लोगों ने अति करते हुए एक्टर को बिना किसी वजह के विवादों में घसीटने की भी कोशिश की। सोमवार को आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व एमएलए संदीप कुमार ने भी कुछ ऐसा ही किया।

यूपी के हाथरस में हुए जघन्य 'गैंगरेप' कांड से पूरा देश हिला हुआ है। हर कोई पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग कर रहा है। ऐसे में संदीप कुमार ने सोनू सूद पर सवाल उठाते हुए एक ट्वीट किया। संदीप ने लिखा, 'बहुजन समाज के लोगों बताओ, इस आदमी ने हमारी बहन मनीषा के लिये कुछ बोला क्या?' देखिए संदीप का ट्वीट..


इस पर सोनू सूद ने ऐसा रिप्लाई किया कि संदीप कुमार की बोलती बंद हो गई। सोनू सूद ने संदीप कुमार ने ट्वीट को कोट कर उसका जवाब दिया। जवाब में सोनू ने हाथरस मामले से जुड़े पुराने ट्वीट का स्क्रीन शॉट पोस्ट करते लिखा, 'हमारी बहन के जाने से इस देश के साथ-साथ मेरा भी दिल टूटा था मेरे भाई।' देखिए सोनू सूद का ट्वीट...

इसके बाद लोगों ने सोनू सूद की तारीफ की। साथ ही लोगों ने संदीप कुमार की भी जमकर खिंचाई की। लोगों ने कहा कि इतने बड़े मामले पर ऐसा रवैया एक जनप्रतिनिधी के लिए बिल्कुल ठीक नहीं है। मालूम हो, आप के पूर्व नेता संदीप कुमार का नाम साल 2016 में सेक्स सीडी कांड में भी आ चुका है।


About the Author

Ravi Pareek