Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

तिहाड़ में बंद राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए सोनू सूद, एक्‍टर ने कहा- 'जब हमारा अपना कोई...'

Sonu Sood Support Rajpal Yadav: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में तिड़ाड़ जेल में बंद हैं. वहीं, सोनू सूद ने उनकी मदद करने का फैसला किया है.

By: Shashikant Mishra  |  Published: February 10, 2026 1:46 PM IST

तिहाड़ में बंद राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए सोनू सूद, एक्‍टर ने कहा- 'जब हमारा अपना कोई...'
सोनू सूद ने तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव की मदद करने का फैसला किया है.

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव (Rajpal Yadav) ने अपनी एक्टिंग से लोगों का जमकर मनोरंजन किया है. फिलहाल, वह इन दिनों मुसीबत में हैं. दरअसल, राजपाल यादव को एक मामले में तिहाड़ जेल में सरेंडर करना पड़ा है. इसके बाद एक्टर काफी ज्यादा इमोशनल हो गए और बोले उनके पास पैसे नहीं हैं. इसके बाद एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) ने राजपाल यादव की मदद करने का फैसला किया है. सोनू सूद ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है और राजपाल यादव की मदद करने की बात कही है. आइए जानते हैं कि एक्टर ने पोस्ट में क्या लिखा है.

राजपाल यादव को सपोर्ट करने आए सोनू सूद

सोनू सूद ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा है, 'राजपाल यादव टैलेंटेड एक्टर हैं जो कई साल से हमारी इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं. जिंदगी में कभी-कभी अन्याय हो जाता है, इसकी वजह टैलेंट की कमी नहीं बल्कि खराब समय होता है. वह मेरी फिल्म का पार्ट होंगे और मेरा मानना है कि प्रोड्यूसर्स, डायरेक्टर्स और सहयोगियों के लिए एक साथ आने का समय है. भविष्य के काम के बदले दी जाने वाली छोटी सी साइनिंग अमाउंट दान नहीं बल्कि सम्मान है. जब हमारा अपना कोई कठिन दौर से गुजरता है तो इंडस्ट्री को याद दिलाना चाहिए कि वह अकेला नहीं है. इसी तरह हम दिखा सकते हैं कि हम एक इंडस्ट्री नहीं बल्कि परिवार हैं.'

राजपाल यादव तिहाड़ जाने पर हुए इमोशनल

बताते चलें कि राजपाल यादव को साल 2010 के चेक बाउंस मामले में 5 करोड़ रुपये का कर्ज ना चुकाने के लिए सरेंडर करना पड़ा है. राजपाल यादव ने हाल ही में सरेंडर किया है और वह इस दौरान इमोशनल हो गए. एक्टर ने अधिकारियों से कहा, 'सर, क्या करूं? मेरे पास पैसे नहीं हैं और कोई रास्ता भी नहीं दिख रहा है. यहां सब अकेले हैं, कोई दोस्त नहीं होता. इस मुश्किल से मुझे खुद ही गुजरना होगा.'

राजपाल यादव ने लिया था कर्ज

गौरतलब है कि राजपाल यादव ने साल 2010 में फिल्म 'अता पता लापता' बनाई थी और इसके लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी से 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई और राजपाल यादव को तगड़ा नुकसान हुआ. इसके बाद एक्टर कर्ज में डूब गए और वह कंपनी को रकम वापस नहीं कर पाए. इसके बाद कंपनी ने उनके खिलाफ केस कर दिया. राजपाल यादव पर आरोप लगाया गया कि जो चेक उन्होंने दिए वो बाउंस हो गए. एक्टर को कोर्ट ने कई बार नोटिस भेजा लेकिन वो काफी समय तक पेश नहीं हुए. इसके बाद से ये केस लगातार चल रहा है और आखिरकार राजपाल यादव को जेल जाना पड़ा है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.