Sooraj Pancholi Statement In Jiah Khan Suicide Case: जिया खान (Jiah Khan) सुसाइड मामले में 28 अप्रैल यानी शुक्रवार को सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए एक्टर सूरज पंचोली को बरी कर दिया है। 10 साल बाद आए इस फैसले से सूरज पंचोली और उनका परिवार काफी खुश है। सभी आरोपों से मुक्त होने के बाद एक्टर ने पैपराजी को मिठाई बांटकर खुशी मनाई, जिसके वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। साथ ही सूरज ने केस में बरी होने के बाद अपना पहला बयान देते हुए कहा कि उन्होंने अपनी गरिमा और साहस को वापस पा लिया है।
जिया खान सुसाइड केस में एक्टर सूरज पंचोली ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा कि उनके लिए यह 10 साल बेहद ही दर्दनाक थे, उनकी रातों की नींद हराम हो गई थी। उन्होंने कहा, "लेकिन आज ना केवल मैंने यह मुकदमा जीता है बल्कि मैंने अपनी गरिमा और आत्मविश्वास को भी वापस पा लिया।" इसी के साथ सूरज ने कहा कि इस तरह के आरोपों के साथ दुनिया का सामना करने के लिए बहुत साहस की जरूरत होती है।
सूरज पंचोली का बयान
View this post on Instagram
कोई न झेले ऐसा दर्द: सूरज पंचोली
अपने बयान में सूरज पंचोली ने कहा कि मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि इतनी कम उम्र में ऐसा किसी के साथ ना हो, जो मैंने झेला है। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता कि मेरे जीवन के ये 10 साल मुझे कौन वापस देगा, लेकिन मुझे खुशी है कि आखिरकार इसका अंत हो गया ना केवल मेरे लिए बल्कि विशेष तौर पर मेरे परिवार के लिए।" सूरज पंचोली ने कहा कि इस दुनिया में शांति से बड़ा कुछ भी नहीं है।
बता दें कि 'गजनी' और 'हाउसफुल' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं जिया खान ने 3 जून 2013 में आत्महत्या कर अपनी जान दे दी थी। जिया की मौत के बाद उनके कमरे से एक सुसाइड नोट बरामत हुआ था, जिसमें जिया ने एक्टर सूरज पंचोली पर शारीरिक और मानसिक रूप से शोषण करने का आरोप लगाया था। मामले में पुलिस ने सूरज पंचोली को गिरफ्तार कर लिया था। सूरज पिछले लंबे समय से बेल पर बाहर थे।
Subscribe Now
Enroll for our free updates