बॉलीवुड एक्टर आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली (Sooraj Pancholi) अपनी फिल्म 'केसरी वीरः लेजेंड ऑफ सोमनाथ' (Kesari Veer: Legend of Somnath) की शूटिंग कर रहे थे. इस फिल्म के एक एक्शन सीन के दौरान हादसा हो गया और सूरज पंचोली घायल हो गए. इस हादसे को लेकर बताया जा रहा है कि वह शूटिंग के दौरान आग के साथ स्टंट कर रहे थे और घायल हो गए. सूरज पंचोली को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है. सूरज पंचोली के घायल होने की जानकारी उनके पिता आदित्य पंचोली ने दी है और ये भी बताया है कि चिंतार करने वाली कोई बात नहीं है.
रिपोर्ट के मुताबिक, आदित्य पंचोली ने बताया है कि उनका बेटा सूरज पंचोली अपनी फिल्म 'केसरी वीरः लेजेंड ऑफ सोमनाथ' की शूटिंग फिल्म सिटी में कर रहे हैं और इस दौरान वह झुलस गए. उन्होंने फिल्म निर्माता से बात की, जिन्होंने बताया कि ये घटना उस समय हुई जब सूरज पंचोली फिल्म की शूटिंग के दौरान आग के साथ स्टेंट कर रहे थे. आदित्य पंचोली ने आगे बताया कि सीन शूट करते समय आग फैल गई और सूरज पंचोली इसकी चपेट में आ गया. हालांकि, चिंता करने वाली कोई बात नहीं है. वो थोड़ा झुलस गया है कि और उसका इलाज चल रहा है. सब ठीक हो जाएगा.
सूरज पंचोली की फिल्म 'केसरी वीरः लेजेंड ऑफ सोमनाथ' की शूटिंग के दौरान हुए हादसे को लेकर एक अन्य जानकारी में बताया जा रहा है कि एक्शन सीन शूट करते समय डायरेक्टर ने उन्हें पायरोटेक्निक्स धमाके के ऊपर कूदने को कहा था. लेकिन सबकुछ जैसा प्लान हुआ था वैसा नहीं हुआ. सीन शूट करने से पहले ही वो ब्लॉस्ट हो गया, जिसमें सूरज पंचोली झुल गए. बताया जा रहा है कि ब्लास्ट में ज्यादा बारूद और गनपाऊडर का इस्तेमाल हुआ था, जिसके कारण उनकी जांघ और हेमस्ट्रिंग्स जली है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.