दिशा सालियान के साथ नाम जुड़ने पर सूरज पंचोली की मां जरीना वहाब ने किया बेटे का सपोर्ट, कहा 'लोग उसका इस्तेमाल पंचिंग बैग की तरह...'

दिशा सालियान के साथ साथ बार बार नाम जोड़ने पर बेटे सूरज पंचोली का बचाव करते हुए जरीना वहाब ने कहा कि लोगों मेरे बेटे का इस्तेमाल एक पंचिंग बैग की तरह कर रहे हैं जबकि वो दिशा से कभी नहीं मिला है।

WrittenBy
By: Lalit Chaudhary | Published: August 20, 2020 10:36 AM IST

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और उनकी सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सालियान ने जून में आत्महत्या की और तभी से सूरज पंचोली को लेकर तरह-तरह की चीजें सुनने को मिल रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेता को दिशा की मौत से जोड़ा गया है। हालांकि, सूरज ने कन्फर्म किया है कि वह सेलिब्रिटी मैनेजर से कभी नहीं मिले हैं। इस सिलसिले में सूरज पंचोली की मां जरीना वहाब ने अपने बेटे का बचाव किया है। बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कन्फर्म किया है कि सूरज ने दिशा से कभी मुलाकात नहीं की है। उन्होंने यह भी कहा कि लोग सूरज को एक 'पंचिंग बैग' की तरह इस्तेमाल कर रहे है जो ठीक नहीं है।

उन्होंने कहा, 'मैं इन सब चीजों को लेकर बुरा महसूस होता है। लॉकडाउन के दौरान लोगों के पास इतना खाली समय होता है, कि वे किसी के बारे में कुछ भी कहते हैं। वे पिछली घटनाओं को जोड़ रहे हैं, जबकि सूरज कभी भी दिशा से नहीं मिला। यह बात उसने भी कही थी कि वो दिशा से कभी नहीं मिला और अभी भी लोगों को विश्वास नहीं है।'

आगे बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, 'वे जानते हैं कि इसमें उनका कोई हाथ नहीं है, लेकिन लोगों ने उन्हें पंचिंग बैग की तरह इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। यह ठीक नहीं है। आप घर बैठें और किसी के बारे में कुछ भी कमेंट करें और इसे पढ़ने वाले 10 अन्य लोग हैं। जो इसे पढ़ रहे हैं जो एकदम इनोसेंट हैं और जो पढ़ते हैं उन्हें वही सच लगता है। सच्चाई निश्चित रूप से सामने आएगी और जो भी दोषी होगा उसे 100% सजा मिलेगी।'

सुप्रीम कोर्ट ने 19 अगस्त को सीबीआई को सुशांत की मौत की जांच का आदेश दिया। सूरज के पिता आदित्य पंचोली ने ईटाइम्स को बताया, 'मैं सुप्रीमकोर्ट के फैसले का स्वागत करता हूं। यह केवल मेरे बेटे सूरज पंचोली के बारे में नहीं है, बल्कि निर्दोष लोगों को भी राहत दी जानी चाहिए और अपराधी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।'