Jiah Khan Case: CBI की स्पेशल कोर्ट करेगी Sooraj Pancholi केस की सुनवाई, सेशन कोर्ट से ट्रांसफर हुआ मामला

Sooraj Pancholi’s trial in Jiah Khan Case now shifted to CBI court: दिवंगत फिल्म अभिनेत्री जिया खान (Jiah Khan) मामले की सुनवाई अब सीबीआई की स्पेशल कोर्ट करने वाली है।इस मामले में सूरज पंचोली (Sooraj Pancholi) पर अदाकारा को हत्या के लिए उकसाने का आरोप है।

WrittenBy
By: Shivani Bansal | Published: July 30, 2021 5:34 PM IST

Sooraj Pancholi’s trial in Jiah Khan Case now shifted to CBI court: दिवंगत बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री जिया खान (Jiah Khan) के कथित सुसाइड मामले में आज एक बड़ा मोड़ आया है। इस मामले की अब जिया खान के बॉयफ्रेंड और अभिनेता सूरज पंचोली (Sooraj Pancholi) पर एक्ट्रेस को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप था। जिसकी सुनवाई सेशन कोर्ट में चल रही थी। अब इस मामले में एक बड़ा फैसला लेते हुए मामले की सुनवाई को सीबीआई की स्पेशल कोर्ट को सौंप दिया गया है। ये केस बीते 8 साल में सत्र न्यायालय में चल रहा था।

इस बारे में समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, सीबीआई कोर्ट अब 8 साल से पेंडिंग एक्टर जिया खान की डेथ केस की सुनवाई करेगी। इस मामले में एक्टर के बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप था। जिसके बाद सत्र न्यायालय ने ये मामला सीबीआई की स्पेशल कोर्ट को सौंप दिया है।


इस बीच एक्टर जिया खान के वकील ने सत्र न्यायालय के इस फैसले का स्वागत किया है। साथ ही कहा है कि इससे उनके मुवक्किल को राहत मिलेगी। सूरज पंचोली के वकील प्रशांत पाटिल ने कहा, 'माननीय सत्र न्यायालय की ओर से लिया गया फैसला, इस केस को सीबीआई की विशेष अदालत में स्थानांतरित करने का कदम मेरे मुवक्किल सूरज पंचोली के लिए बड़ी राहत की बात है। हम मुकदमे की शुरुआत के बाद से ही इस मामले में तेजी लाने और छह महीने के अंदर मामले को उनकी मैरिज के आधार पर पूरा करने के लिए अपील कर रहे थे। हमारी अपीलों की सुनवाई हुई। सुनवाई की कार्यवाही में देरी होने के बाद हमने मामले में तेजी लाने और छह महीने के भीतर इसे समाप्त करने के लिए माननीय बॉम्बे हाई कोर्ट के सामने एक रिट याचिका दायर की थी।'

वकील ने कहा कि अब ये मामला सीबीआई की विशेष अदालत में चल रहा है। जो कानून के मुताबिक बेहद सही प्रकिया है। सूरज पंचोली के वकील के मुताबिक अब ये केस जल्दी से जल्दी अपने कन्कलूजन पर पहुंच पाएगा।