Soorma Celeb Review: सचिन तेंदुलकर, करण जौहर समेत इन फिल्मी कलाकारों ने देखी 'सूरमा', दिलजीत दोसांझ को सबसे मिल रही है तारीफ

इस फिल्म का निर्देशन शाद अली ने किया है...

WrittenBy
By: Garima Singh | Published: July 13, 2018 10:23 AM IST

दिलजीत दोसांझ और तापसी पन्नू स्टारर फिल्म 'सूरमा' की घोषणा जबसे हुई थी, तभी से इस फिल्म के सुपरहिट होने का अनुमान लगाया जा रहा था। बता दें कि आज दिलजीत दोसांझ की इस बहु-प्रतीक्षित फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तख दे दी है।

फिल्म के ट्रेलर और गानों को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। ट्रेलर देखने के बाद इस फिल्म में हॉकी प्लेयर संदीप सिंह की भूमिका अदा करने वाले दिलजीत को लेकर दर्शकों ने काफी तारीफ की थी। बता दें कि अब तक फिल्म को देख चुके सभी लोग इसकी जमकर तारीफ कर रहे है।

बता दें कि बीती रात ही मुंबई में फिल्मी कलाकारों के लिए इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। इस स्क्रीनिंग में सचिन तेंदुलकर से लेकर शबाना आजमी, करण जौहर और दिव्या दत्ता जैसे फिल्मी दुनिया से जुड़े लोगों ने शिरकत की। बता दें कि सभी को यह फिल्म काफी पसंद आई है और हर कोई इस फिल्म के लिए दिलजीत दोसांझ समेत तापसी पन्नू और बाकी कलाकारों की तारीफ करने में जुटा हुआ है।

सोशल मीडिया पर एक के बाद एक ट्वीट सामने आ रहे है, जिससे साबित हो चुका है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाने वाली है। आइए नजर डालते है कुछ ऐसे ही ट्विट्स पर...

बात की जाए सूरमा की तो इस फिल्म का निर्देशन शाद अली ने किया है। इससे पहले वह साथिया, बंटी और बबली, किल दिल और ओके जानू जैसी धमाकेदार फिल्मों का निर्देशन कर चुके है। फिल्म सूरमा का निर्माण बॉलीवुद अदाकारा चिंत्रागदा सिंह और दीपक सिंह ने किया है।

कुछ इस तरह से संदीप ने दिया था फिल्म को ग्रीन सिग्नल

बता दें कि संदीप सिंह ने बॉलीवुड लाइफ के राहुल शर्मा को एक्सक्लूसिव इंटरव्यू के दौरान बताया था कि इस फिल्म के लिए सबसे पहले उनके पास चिंत्रागदा और दीपक आए थे। इसके बाद उनसे फिल्म के निर्देशक शाद अली मिले। संदीप ने अपने ऊपर फिल्म बनाए जाने से पहले एक शर्त रखी थी कि उनकी कहानी से कोई छेड़खानी ना की जाए। फिलहाल तो आप कमेंटबॉक्स में बताए कि सूरमा देखने के लिए आप कितने उत्साहित है?