हॉकी लीजेंड संदीप सिंह की बॉयोपिक 'सूरमा' से अभी हाल ही में दिलजीत दोसांझ का फर्स्ट लुक रिवील किया गया था और अब मेकर्स ने तापसी पन्नू का एक मोशन पोस्टर जारी किया है। दलजीत और तापसी के पोस्टर फिल्म को लेकर उत्सुकता जगा रहे हैं। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ जहां संदीप सिंह के किरदार में नजर आएंगे, वहीं तापसी पन्नू भी एक हॉकी प्लेयर के किरदार में ही नजर आएंगी। इस फिल्म में तापसी पन्नू हरप्रीत उर्फ प्रीत का किरदार निभा रही हैं।
'सूरमा' में अपने किरदार के लिए तापसी पन्नू ने हॉकी का बाकायदा प्रशिक्षण भी लिया है, जिससे किरदार में जान फूंकी
जा सके। संदीप सिंह ने उन्हें इसके लिए ट्रेनिंग दी है। अभिनेत्री ने अपने ट्विटर पर फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- 'खेलों के लिए मेरे कभी न मरने वाले प्यार और देश के लिए।' पोस्टर को देखकर लग रहा है कि उनकी मेहनत जाया नहीं जाने वाली है। तापसी के फैंस के लिए भी उन्हें हॉकी खेलते हुए देखना सुखद अनुभव रहने वाला है।
For my undying love for sports and my country.
Meet Harpreet aka Preet – who believes in pushing the boundries.
Know her story on 13th July. #Soorma #DontLetThisStoryPass@sonypicsprodns @flickersingh @diljitdosanjh @Imangadbedi @IChitrangda @SnehaRajani @shaadesh @thecsfilms pic.twitter.com/OVZJyKyuef— taapsee pannu (@taapsee) May 15, 2018
'सूरमा' की बात करें तो यह फिल्म मशहूर हॉकी प्लेयर संदीप सिंह की प्रेरणादाई कहानी को दिखाएगी। बता दें कि संदीप सिंह जब शताब्दी ट्रेन ने जर्मनी में होने वाले वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने के लिए अपनी टीम को ज्वाइन करने के लिए जा रहे थे, तब उन पर गोलियां दागी गई थी। इस हमले में वह गंभीर रूप से वह जख्मी हो गए थे। इस हमले के बाद संदीप सिंह तकरीबन दो हफ्तों के लिए व्हीलचेयर पर रहने को मजबूर हो गए थे। इस घटना के बाद संदीप न केवल स्वस्थ हुए बल्कि उन्होंने नेशनल टीम में जोरदार वापसी भी की। इस फिल्म को शाद अली निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म में अंगद बेदी भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 13 जुलाई को रिलीज हो रही है। इसी दिन अनिल कपूर, राजकुमार राव और ऐश्वर्या राय बच्चन की 'फन्ने खान' भी रिलीज होने जा रही है।