Soorma trailer: रोंगटे खड़े कर देगा दिलजीत दोसांझ और तापसी पन्नू की नई फिल्म ‘सूरमा’ का ट्रेलर, देखें विडियो

देखिए दिलजीत और तापसी की आने वाली फिल्म 'सूरमा' का ट्रेलर !!

WrittenBy
By: Rahul Sharma | Published: June 11, 2018 3:16 PM IST

भारत की धरती ने हॉकी के कई सारे सितारों को जन्म दिया है। कुछ को लोगों ने याद रखा तो कुछ को लोगों ने सहूलियत के हिसाब से भुला दिया। जिन हॉकी खिलाड़ियों को लोगों ने अपनी सहूलियत के हिसाब से भुला दिया उनमें संदीप सिंह नाम का भी एक सूरमा भी था। जिसने दुनियाभर की न सुनने के बाद भी लोगों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बनाई। पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ और बॉलीवुड अदाकारा तापसी पन्नु बहुत ही जल्द इसी भारतीय हॉकी लेजेंड संदीप सिंह की कहानी को कहने के लिए आने वाले हैं और इनकी फिल्म का नाम होगा 'सूरमा'

आज 'सूरमा' के निर्माताओं ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है। जिसमें भारतीय हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह की स्ट्रगल को दिखाया गया है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ मुख्य किरदार निभाते दिखेंगे और तापसी पन्नु उनकी प्रेमिका के किरदार में नजर आयेंगी। क्योंकि दिलजीत दोसांझ का फिल्म में मुख्य किरदार है तो उनके अलावा किसी दूसरे कलाकार को ट्रेलर में बहुत ज्यादा जगह नहीं दी गई है। आप फिल्म 'सूरमा' का ट्रेलर एक बार देखिए उसके बाद हम आगे की बात करते हैं।

ट्रेलर रिव्यू:

भारतीय हॉकी स्टार संदीप सिंह की जिंदगी में काफी सारे उतार-चढ़ावों रहे हैं। डायरेक्टर साद अली उन सारे उतार-चढ़ावों को ट्रेलर में दिखा पाने में कामयाब नजर आते हैं। फिल्म के ट्रेलर की शुरूआत वहां से होती है, जहां संदीप सिंह (दिलजीत दोसांझ) केवल पंजाब का एक गबरू जवान है। जैसे ही उसकी नजरें एक लड़की (तापसी पन्नु) से लड़ती हैं, वैसे ही वो हॉकी स्टेडियम में पसीना बहाने पहुंच जाता है।

हालांकि हॉकी स्टेडियम में जाने से उसकी बात नहीं बन पाती है, जिसके बाद वो ठानता है कि उसे भारत के लिए हॉकी खेलना है। टीम में जगह मिलने के बाद और एक स्टार प्लेयर बनने के बाद संदीप की जिंदगी में ऐसा हादसा हो जाता है कि उसके शरीर का नीचे का भाग किसी काम का नहीं रहता। यहां से शुरू होती है संदीप की असली स्ट्रगल....। जिसके बाद वो एक हॉकी 'सूरमा' बनकर निकलता है। आपको फिल्म का ट्रेलर कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बतायें।

बॉलीवुड की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...