अक्षय कुमार (Akshay Kumar), कैटरीना कैफ (Katrina Kaif), अजय देवगन (Ajay Devgn) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म 'सूर्यवंशी' (Sooryavanshi) बनकर रिलीज को पूरी तरह से तैयार है लेकिन किसी ना किसी कारण से फिल्म की रिलीज डेट बार-बार खिसका दी जा रही है। हाल ही में फिल्म की रिलीज डेट 2 अप्रैल रखी गई थी लेकिन महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए मेकर्स ने ऐन मौके पर फिल्म की रिलीज डेट आगे खिसका दी गई।
अब खबरें हैं कि फिल्म की रिलीज के लिए नई तारीख तय की गई है। ट्रेड एक्सपर्ट्स की मानें तो अब फिल्म 30 अप्रैल को रिलीज होगी और मेकर्स फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान एक नए पोस्टर के साथ करेंगे। एक सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया, 'इग्जिबिटर्स को इस नई डेट के बारे में सूचना दी गई है। उन्हें 30 अप्रैल के दिन को सूर्यवंशी के लिए स्क्रीन बुक करने को कहा गया है। इस बारे में आधिकारिक ऐलान इस रविवार (14 मार्च) को एक नए पोस्टर के साथ होगा।' खास बात है कि इस दिन ही रोहित शेट्टी का बड्डे भी है।
बात करें फिल्म की तो यह फिल्म रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की सिंघम और सिंबा के बाद तीसरी कड़ी है। खबरें ऐसी भी हैं कि इस फिल्म की एंडिंग के साथ ही रोहित शेट्टी फैंस को सिंघम 3 की शुरुआत भी कर देंगे। वहीं अगर रोहित शेट्टी की बात करें तो फिलहाल रोहित शेट्टी रणवीर सिंह के साथ फिल्म सर्कस की तैयारियों में जुटे हैं। साथ ही अक्षय कुमार बेल बॉटम, बच्चन पांडे, अतरंगी रे समेत कई प्रोजेक्ट्स के साथ बिजी हैं। कुछ एक फिल्में रिलीज को तैयार हैं तो कुछ फिल्में अभी शूटिंग फेज से गुजर रही हैं। वैसे आप सूर्यवंशी को लेकर कितना एक्साइटेड हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताइए।