Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

साउथ एक्ट्रेस जयंती के निधन की खबर हुई वायरल, परिवार ने कहा- अफवाहें न फैलाएं

जयंती के परिवार वालों ने इन खबरों का खंडन करते हुए अफवाहें न फैलाने की अपील की है।

By: Shivani Bansal  |  Published: March 28, 2018 10:02 AM IST

साउथ एक्ट्रेस जयंती के निधन की खबर हुई वायरल, परिवार ने कहा- अफवाहें न फैलाएं

बुधवार सुबह दक्षिण भारतीय फिल्मों की मशहूर अदाकारा जयंती के निधन की खबर तेजी से वायरल होने लगी। कई मीडिया रिपोर्ट्स में लिखा गया कि उनका निधन हो गया। हालांकि इन खबरों के सामने आने के बाद एक्ट्रेस जयंती के परिवार वालों ने इनका खंडन करते हुए अफवाहें न फैलाने की अपील की है।

बता दें कि कन्नड़ फिल्म एक्ट्रेस रही जयंती ने दक्षिण भारत की लगभग सभी भाषाओं में फिल्में की थी और मलयालम, तमिल, तेलगू सहित उन्होंने करीब 500 फिल्मों में काम किया। जयंती करीब 73 साल की हैं और दमा की बिमारी से पीड़ित है। उनका इलाज बैंग्लुरू के एक निजी अस्पताल में जारी है। जयंती करीब 30 साल से अस्थमा की बीमारी से जूझ रही है। इसी के चलते अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था।

जयंती ने अपने जमाने के दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है। वो जेमिनी गणेशन, एमजीआर और जयललिता के साथ काम कर चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अपनी बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती जयंती फिलहाल वेंटिलेटर पर हैं और उनका बेटा उनकी देखभाल कर रहा है।

अपने करियर में जयंती ने कर्नाटक राज्य सरकार से बेस्ट एक्ट्रेस के लिए दो अवार्ड हासिल किए। इसके अलावा उन्हें प्रेसिडेंट्स मेडल फॉर बेस्ट एक्ट्रेस के अवार्ड से भी नवाजा गया और दो बार बेस्ट एक्ट्रेस की कैटेगरी में फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला। जयंती को कन्नड़ सिनेमा में मीडिया जगत में 'मोस्ट बोल्ड एंड ब्यूटीफुल' का टाइटल दिया गया था।

अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही जयंती ने मिस लीलावती जैसी फिल्म की थी जिसे उस जमाने में काफी बोल्ड माना जाता था। इतनी बड़ी एक्ट्रेस के निधन पर मची ये अफवाहों का शोर जरुर परेशान करने वाला है।

बॉलीवुड के मजेदार किस्से-कहानियों और दिलचस्प खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


About the Author

Shivani Bansal