रूप की रानी श्रीदेवी अब हमारे बीच में नहीं रही हैं। श्रीदेवी अपने भांजे मोहित मारवाह की शादी में शरीक होने के लिए दुबई गयी हुई थी। शादी के दूसरे दिन वो दुबई के जुमेरा एमिरेट्स में रुकी हुई थी। वे अपनी पति के साथ डिनर के लिए जाने के लिए तैयार होने के लिए बाथरूम में गयी तब उन्हें दिल का दौरा पड़ा और हमारी चांदनी इस दुनिए से रुखसत हो गयी। श्रीदेवी ने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। पिछले साल उनकी फिल्म 'माॅम' में उन्होंने एक बार फिर से ऑनस्क्रीन मां का किरदार निभाया। श्रीदेवी एक ऐसी अभिनेत्री थी, जो अपने अभिनय के लिए जानी जाती थी। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान श्रीदेवी ने बताया कि कैसे शेखर कपूर की फिल्म 'मिस्टर इंडिया'के बाद लोगों ने उनके काम को सीरियस लेना शुरू कर दिया। श्रीदेवी ने कहा कि अनिल कपूर और श्रीदेवी स्टारर 'मिस्टर इंडिया' उनकी फेवरेट फिल्मों में से एक है।यह फिल्म उनके दिल के करीब थे। शेखर कपूर ने उन्हें यह मौका दिया जिसे उन्होंने पूरी शिद्दत के साथ निभाया। [इसे भी पढ़ें: श्रीदेवी से जुड़े ये राज, शायद नहीं जानते होंगे आप]
उन्होंने बताया कि फिल्म करने के बाद लोगों अक नजरिया उनके लिए बदल गया। इंडस्ट्री के लोगों ने जाना की वो एक अच्छी अभिनेत्री है, जिसे कोई भी काम करवा लो हमेशा आपको बेहतरीन रिजल्ट ही मिलेगा। बता दें, जा बोनी कपूर ने उन्हें इस फिल्म का ऑफर दिया था तब श्रीदेवी की मां ने फिल्म के लिए 10 लाख की डिमांड की थी लेकिन बोनी कपूर ने श्रीदेवी को ध्यान में रखते हुए फिल्म के लिए 11 लाख रूपए दिए थे।
श्रीदेवी अपने दौर की पहली ऐसी सुपरस्टार थी जो अमिताभ बच्चन जैसे बड़े कलाकार को टक्कर देने का दम रखती थी। श्रीदेवी का ऐसे चले जाने से किसी को यकीन नहीं कर पा रहा है। हमेशा फिट और चुस्त दुरुस्त दिखने वाली श्रीदेवी ने 54 साल में अलविदा कह दिया है। उनके पीछे उनके पति बोनी कपूर और दो बेटियाँ जहान्वी कपूर और ख़ुशी कपूर है।
Subscribe Now
Enroll for our free updates