SRK-and-ARYAN
इस समय दुनियाभर में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर बकरारी है। हर कोई चाहता है कि किंग खान जल्द से जल्द अपने बेटे की पहली बॉलीवुड फिल्म का ऐलान कर दें। हालांकि लोगों की सोच से अलग आर्यन खान ने अपनी ज़िंदगी के बारे में कुछ और ही सोच रखा है। वो अदाकारी में हाथ आज़माने से पहले निर्देशन के क्षेत्र में अपना परचम लहराना चाहते हैं ? जी हां, हम मज़ाक नहीं कर रहे हैं। [इसे भी पढ़ें- कभी अपनी मां गौरी की गोद में खेलने वाले आर्यन आज इतने बड़े हो गए हैं, देखिए मां-बेटे की यह सबसे प्यारी तस्वीर !!]
आर्यन इस समय कैलिफोर्निया में अपनी पढ़ाई पूरी कर रहे हैं, जिसके साथ-साथ वो कुछ फिल्मकारों के सहायक बनकर फिल्म मेकिंग के गुण भी सीख रहे हैं। जहां सभी को लगता है कि आर्यन खान अपने पापा की तरह सीधे अदाकारी करेंगे वहीं सच्चाई यह है कि वो पहले निर्देशन में हाथ आजमाना चाहते हैं।
आर्यन खान ने हाल में ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसके माध्यम से सभी को पता चला है कि वो एक निर्देशक के सहायक के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्होंने हाल में ही 90 सेकेंड की एक शॉर्ट फिल्म बनाई है और अपने फैंस से पोस्ट के माध्यम से यह गुजारिश की है कि वो इस फिल्म को यू-ट्यूब पर देखें और पसंद आने पर उन्हें वोट भी करें। आर्यन खान ने अपनी यह शॉर्ट फिल्म ऊबर, यूएसए द्वारा आयोजित की गई एक प्रतियोगिता के लिए भेजी गई है। [इसे भी पढ़ें- अगले 4 साल तक फिल्मों से दूर रहेंगे शाहरुख खान के बड़े साहबज़ादे आर्यन खान, वजह यहां जानें !!]
आपको बता दें कि कुछ समय पहले शाहरुख खान ने मीडिया से बात करते हुए यह बताया था कि वो भविष्य में निर्देशन जरूर करना चाहेंगे लेकिन ऐसा संभव हो सकता है कि वो फिल्मों की जगह टीवी के लिए कुछ निर्देशित करें। हम तो यही कहना चाहेंगे कि अब शाहरुख खान को निर्देशन के बारे में गंभीरता से सोचना चाहिए क्योंकि जिस तरह से आर्यन ने निर्देशक बनने के लिए कमर कसी है, उसके बाद किंग खान को उनके बेटे से ही कड़ी टक्कर मिलने वाली है।