Sshura Khan ने एनिवर्सरी पर शेयर किए बेडरूम के प्राइवेट वीडियोज, Arbaaz Khan का ऐसा अवतार देख फटी रह जाएंगी आपकी आंखें!

Arbaaz Khan: बॉलीवुड एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर अरबाज खान अपनी दूसरी शादी की दूसरी एनिवर्सरी मना रहे हैं. इस खास मौके पर उनकी पत्नी शूरा खान ने बेडरूम के 9 वीडियो शेयर किए हैं.

By: Sadhna Mishra  |  Published: December 24, 2025 7:15 PM IST

Sshura Khan ने एनिवर्सरी पर शेयर किए बेडरूम के प्राइवेट वीडियोज, Arbaaz Khan का ऐसा अवतार देख फटी रह जाएंगी आपकी आंखें!

Arbaaz Khan Video: बॉलीवुड एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर अरबाज खान (Arbaaz Khan) की दूसरी शादी को दो साल पूरे हो चुके हैं. अरबाज ने 24 दिसंबर 2023 को मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान (Sshura Khan) से दूसरी बार शादी रचाई थी. दोनों ने एक इंटीमेट सेरेमनी में निकाह किया था और आज कपल एक बेटे के पैरेंट्स बन चुके है. 24 दिसंबर 2025 को दोनों की शादी को दो साल पूरे हो गए. ऐसे में इस खास मौके पर शूरा खान ने सेलिब्रेशन का जो तरीका चुना है उसने इंटरनेट का पारा हाई कर दिया है. दरअसल, शूरा ने अपनी सेकंड वेडिंग एनिवर्सरी पर बेडरूम (Arbaaz Khan Bedroom Video) से लेकर वेकेशन तक के एक दो नहीं बल्कि 9 अनसीन वीडियोज शेयर किए हैं, जिसमें अरबाज खान (Arbaaz Khan Video) का अवतार देखकर आप भी शॉक्ड रह जाओगे.

एनिवर्सरी पर शूरा ने दिखाई बेडरूम ग्लिम्स!

शूरा खान (Sshura Khan) ने जो वीडियो शेयर किए हैं उनमें अरबाज खान का बिल्कुल बिंदास और अलफिल्टर्ड अवतार देखने को मिल रहा है. कभी रोमांटिक तो कभी फनी अंदाज में अरबाज खान को झूमते हुए देखकर यकीन करना मुश्किल है कि, क्या यह वही हमेशा सीरियस दिखने वाले अरबाज खान हैं. इन क्लिप्स को शेयर करते हुए शूरा ने बेहद प्यारा नोट भी लिखा है.

TRENDING NOW

हर वीडियो में दिखा अरबाज का अलग अंदाज

अपनी सेकंड वेडिंग एनिवर्सरी पर शूरा खान ने अरबाज खान (Arbaaz Khan) को खास अंदाज में विश करते हुए बेडरूम से लेकर जिम और वेकेशन तक के 9 वीडियोज शेयर किए है. अगर क्लिप में एक्टर का अलग अंदाज देखने को मिल रहा है. वहीं इन वीडियो में एक्टर कभी तमन्ना भाटिया के 'आज की रात' तो कभी शेफाली जरीवाला के 'कांटा लगा' गाने पर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं. उनका ये वीडियो आपको हंसते-हंसते लोटपोट कर देगा.

'कभी न खत्म होने वाली हंसी...'

इन क्लिप्स को शेयर करते हुए शूरा खान ने कैप्शन में लिखा, 'जब मैं कहती हूं कि हमारे साथ कभी कोई बोरिंग पल नहीं आया, तो मैं बिल्कुल भी बढ़ा-चढ़ाकर नहीं कह रही...दो साल हो गए... अनगिनत वीडियो. कभी न खत्म होने वाली हंसी, तुम्हारे साथ मेरी जिंदगी मेरी सबसे पसंदीदा उलझन भरी खुशी है. मेरे हमेशा के एंटरटेनर और हमेशा के प्यार को हैप्पी एनिवर्सरी.'

Arbaaz Khan ने कमेंट ने खींचा सबका ध्यान

शूरा खान के इस पोस्ट पर राशा थडानी से लेकर गौहर खान तक तमाम सेलेब्स ने मजेदार रिएक्ट किए, लेकिन जिस कमेंट ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा वो किसी और का नहीं बल्कि अरबाज खान का है. उन्होंने पत्नी की पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए लिखा, 'शूरा अब मुझे पूरा यकीन हो गया है कि तुम मुझसे प्यार करती हो...हैप्पी एनिवर्सरी माई लव...'

View this post on Instagram

A post shared by sshura Khan (@sshurakhan)

शूरा के प्यार में कैसे पड़े Arbaaz Khan?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अरबाज खान और शूरा खान की पहली मुलाकात फिल्म 'पटना शुक्ला' के सेट पर हुई थी, जहां शूरा लीडिंग लेडी रवीना टंडन की मेकअप आर्टिस्ट थीं. सेट पर इनकी मुलाकात धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और बिना देर किए दोनों ने 24 दिसंबर 2023 में शादी रचा ली.