Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Zakir Khan ने फेमस कोरियन बैंड BTS के साथ एक ही कमरे में बिताए थे 45 मिनट, बोले- 'मैं पहचान नहीं पाया और...'

Zakir Khan Didn't Recognize Korean Famous Band BTS: स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर खान ने हाल ही में एक इटंरव्यू के दौरान खुलासा किया कि एक इवेंट के दौरान वह कोरिया के फेमस बैंड बीटीएस के साथ एक ही कमरे में 45 मिनट तक मौजूद थे, लेकिन वह उन्हें नहीं पहचान पाए.

By: Pratibha Gaur  |  Published: August 5, 2025 1:02 PM IST

Zakir Khan ने फेमस कोरियन बैंड BTS के साथ एक ही कमरे में बिताए थे 45 मिनट, बोले- 'मैं पहचान नहीं पाया और...'

फेमस स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर खान (Zakir Khan) आज केवल भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर हो गए हैं. जाकिर खान अपने जबरदस्त सेंस ऑफ ह्यूमर और हाजिरजवाबी से हर किसी को अपना मुरीद बना लेते है. जाकिर खान के रिलेटेबल जोक्स लोगों को काफी पसंद आते हैं. अब हाल ही में जाकिर खान ने एक ऐसा चौंकाने वाला खुलासा किया है, जिसे सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे. दरअसल एक इंटरव्यू के दौरान जाकिर खान ने बताया कि वह फेमस साउथ कोरियन बैंड बीटीएस (Korean Band BTS) के साथ एक ही कमरे में 45 मिनट तक मौजूद थे लेकिन बावजूद इसके वो उन्हें पहचान नहीं पाए.

BTS को नहीं पहचान पाए जाकिर खान

बता दें कि स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर खान ने हाल ही में लल्लनटॉप के सौरभ द्विवेदी को एक इंटरव्यू दिया, जिसमे उन्होंने बताया कि जब वह एक बार कोरिया गए थे तो वो वहां बीटीएस बैंड से मिले लेकिन उन्हें पहचान नहीं पाए थे. जाकिर खान ने कहा, 'मैं एक बार कोरिया गया था और वहां पर एक बहुत ही पॉपुलर म्यूजिक बैंड है, जिसका नाम बीटीएस है. मुझे पता था कि BTS नाम का एक बैंड है, जो बहुत मशहूर है. संयोग से मैं एक इवेंट में शामिल हुआ, जहा मुझे एक बहुत बड़े सेलिब्रेटी का इंटरव्यू लेना था और वो बैंड भी उसी सेलिब्रिटी से मिलने वहां पर पहुंचा था.' जाकिर खान ने ये भी बताया कि वह उस इवेंट में लेट पहुंचे थे और इस वजह से उन्हें बीटीएस बैंड के मेंबर्स के साथ एक रूम में इंतजार करने को कहा गया.

BTS बैंड के साथ जाकिर खान ने बिताए 45 मिनट

स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर खान ने बताया कि वह 45 मिनट तक बैंड के साथ रहे लेकिन उन्हें पहचान नहीं पाए. उन्होंने कहा, 'मैं वहां लेट पहुंचा था और इसलिए मुझे बीटीएस बैंड के साथ आखिरी बैच में डाला गया. मैंने वहां बैंड के एक मेंबर से पूछा था कि आप कौन है? उन्होंने मुझे बताया कि वह बीटीएस है. मुझे उस वक्त ऐसा लगा कि कोरियन ऑर्गनाइजिंग टीम ने एक बिहाइंड द सीन्स (BTS) टीम को रखा है. मुझे बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि वो इतने फेमस लोग हैं. मै 35 से 45 मिनट तक उसी कमरे में था, जिसमें बीटीएस के मेंबर्स थे. बाद मे जब मैंने लोगों को ये बात बताई तो वह बेहोश हो गए थे.' एंंटरटेनमेंट की दुनिया (Entertainment News) में ये एक बड़ी खबर है.