राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म 'स्त्री 2' (Stree 2) हफ्तों बीत जाने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. लोगों के सिर से अब तक भी 'स्त्री 2' का भूत नहीं उतरा है. यही वजह है जो लोग अब भी 'स्त्री 2' के बारे में ही बात कर रहे हैं. बाहुबली की तरह 'स्त्री 2' के मेकर्स ने भी फैंस के दिमाग में एक सवाल बैठा दिया है. फिल्म के 2 पार्ट आने के बाद भी मेकर्स ने अब तक लोगों को श्रद्धा कपूर का नाम नहीं बताया है. इतना ही नहीं फिल्म स्त्री 2 के आखिर में राजकुमार राव भी इसी सवाल से दो चार होते नजर आए थे. अब लोग भी जानने की कोशिश कर रहे हैं कि श्रद्धा कपूर का स्त्री 2 में आखिर नाम क्या है.
अब स्त्री 2 के डायरेक्टर अमर कौशिक ने इस राज से पर्दा हटाने का फैसला कर लिया है. हालांकि ये राज बताने के लिए अमर कौशिक ने एक शर्त भी रखी है. अपने एक इंटरव्यू में अमर कौशिक ने कहा, स्त्री 2 में जो श्रद्धा कपूर का नाम है वो एक मिस्ट्री है. हम आपको श्रद्धा कपूर का नाम भी बता देंगे. हालांकि नाम जानने के लिए आप सभी को फिलहाल थोड़ा इंतजार करना होगा.
ये बयान देकर अमर कौशिक ने साफ कर दिया है कि वो स्त्री 3 आने तक किसी से कुछ नहीं कहने वाले हैं. ऐसे में फैंस के पास इंतजार करने के अलावा और कोई चारा नहीं है. गौरतलब है कि फिल्म स्त्री 2 ने कमाई के मामले में सबको पीछे छोड़ दिया है. अब तक फिल्म स्त्री ने 53 दिनों में एक करोड़ 25 लाख रुपए का बिजनेस कर लिया है. इतना समय बीत जाने के बाद भी फिल्म स्त्री देवरा को कड़ी टक्कर दे रही है.
Subscribe Now
Enroll for our free updates