'स्ट्रीट डांसर 3' को लेकर रेमो डिसूजा का बड़ा खुलासा, कहा- 'डांस पर बेस्ट है फिल्म लेकिन एबीसीडी का सीक्वल...'

रेमो डिसूजा ने अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। लेकिन...

WrittenBy
By: Ujwala Dharpawar | Published: February 6, 2019 12:31 PM IST

रेमो डिसूजा ने अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। साथ ही हाल ही में उन्होंने फिल्म के नाम की घोषणा और रिलीज डेट का का ऐलान कर दिया है। रेमो डिसूजा की यह फिल्म स्ट्रीट डांसर 3 के नाम से इस साल 8 नवंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर और वरुण धवन मुख्य भूमिका ने नजर आने वाले है। इसके बाद अब लोगों को ये लग रहा है कि स्ट्रीट डांसर 30 रेमो डिसूजा की फिल्म एबीसीडी की सीक्वल है। लेकिन अब दिए अपने इंटरव्यू में रेमो डिसूजा ने कहा- 'स्ट्रीट डांसर 3 एबीसीडी का सीक्वल नहीं है। एबीसीडी की तरह भले ही स्ट्रीट डांसर 3 भी डांस से जुड़ी फिल्म है लेकिन इसकी कहानी एकदम अलग होगी। स्ट्रीट डांसर 3 से एबीसीडी का कोई भी लेना देना नहीं है। स्ट्रीट डांसर 3 में भले ही वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की जोड़ी दोहराई जा रही है लेकिन स्ट्रीट डांसर 3 इससे बहुत अलग होगी।

स्ट्रीट डांसर: डांस फ्लोर पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं वरुण धवन और प्रभुदेवा, खुल्लेआम आंखों में आंख डालकर दी चुनौती

बता दें, वरुण धवन और श्रद्धा कपूर के अलावा फिल्म में नोरा फतेही और प्रभुदेवा भी एहम किरदार में दिखाई देंगे। आज यानी मंगलवार को स्ट्रीट डांसर 3 के मेकर्स ने वरुण और प्रभुदेवा का एक पोस्टर सोशल मीडिया पर जारी किया है। पोस्टर में वरुण और प्रभुदेवा एक दूसरे को गुस्से में देखते हुए नजर आते। सोशल मीडिया पर आज सुबह से ही इन दिनों का ये पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा हैं। बता दें, हाल ही में स्ट्रीट डांसर 3 का पहला शड्यूल पूरा हुआ है। फिल्म की बाकी शूटिंग में लंदन में होने वाली है। स्ट्रीट डांसर 3 की पूरी टीम 10 फरवरी को लंदन के लिए उड़ान भरने वाले है। इस फिल्म में वरुण धवन पंजाबी मुंडे के किरदार में तो वहीं श्रद्धा कपूर पाकिस्तानी लड़की की भूमिका ने नजर आएंगी।

'स्ट्रीट डांसर' के बाद वरुण धवन पापा डेविड की सुपरहिट फिल्म 'कुली नंबर 1' के रीमेक को कर सकते हैं किक स्टार्ट, सामने आई बड़ी जानकारी

खैर, रेमो डिसूजा की एबीसीडी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। यह फिल्म डांस पर बनी थी। उम्मीद है की 'स्ट्रीट डांसर 3' भी दर्शकों को पसंद आए।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...