Sudhir Dalvi Hospitalized: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपने किरदार से अपनी पहचान बनाने वाले एक्टर सुधीर दलवी (Sudhir Dalvi) को लेकर एक बेहद बुरी और भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है. 1977 की क्लासिक फिल्म 'शिर्डी के साईं बाबा' (Sai Baba) में भगवान साईं बाबा का अमर किरदार निभाने वाले दिग्गज अभिनेता सुधीर दलवी (Sudhir Dalvi Health Update) गंभीर रूप से बीमार हैं और मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती है.
इस जानलेवा बीमारी से जूझ रहे हैं Sudhir Dalvi
8 अक्टूबर 2025 से अस्पतला में भर्ती सुधीर दलवी (Sudhir Dalvi) एक जानलेवा इंफेक्शन सेप्सिस से जूझ रहे हैं. यह इंफेक्शन उनके लिए बड़ा खतरा बन गया है, जिसके लिए उन्हें ज्यादा और महंगे इलाज की जरूरत है. खबरों के मुताबिक, अब तक इलाज का खर्च 10 लाख रुपए से अधिक हो चुका है और डॉक्टरों का अनुमान है कि यह 15 लाख तक पहुंच सकता है.
TRENDING NOW
परिवार ने फैंस और इंडस्ट्री से मांगी मदद
बढ़ते आर्थिक बोझ के चलते सुधीर दलवी (Sudhir Dalvi) के परिवार ने अब फैंस शुभचिंतकों और पूरी फिल्म इंडस्ट्री से भावुक अपील की है. परिवार ने आर्थिक मदद मांगी है ताकि 'साईं बाबा' का यह यादगार चेहरा जल्द से जल्द ठीक होकर घर लौट सके. यह खबर सुनते ही बॉलीवुड और उनके फैंस सदमे में हैं और दुआएं कर रहे हैं.
'साईं बाबा' से 'ऋषि वशिष्ठ' तक का सफर
सुधीर दलवी (Sudhir Dalvi TV Shows) ने भारतीय सिनेमा और टेलीविजन में दशकों तक महत्वपूर्ण योगदान दिया है. उनकी सबसे यादगार भूमिका, नि:संदेह, 'शिर्डी के साईं बाबा' की है, जो आज भी हर उम्र के दर्शकों के दिलों में बसी है. इसके अलावा उन्होंने1987 के लोकप्रिय टीवी धारावाहिक 'रामायण' में ऋषि वशिष्ठ का किरदार भी निभाया, जिसे खूब वाहवाही मिली. उन्होंने 'जुनून' और 'चांदनी' जैसी सफल फिल्मों में भी अभिनय किया था.
View this post on Instagram
आखिरी बार उन्हें 2003 की फिल्म 'एक्सक्यूज मी' और 2006 के टीवी शो 'वो हुए न हमारे' में देखा गया था. आज जब यह दिग्गज अभिनेता जीवन की सबसे बड़ी लड़ाई लड़ रहा है, तो उन्हें आर्थिक मदद की सख्त जरूरत है.
Subscribe Now
Enroll for our free updates