PHOTO !! बड़े भइया आर्यन खान के ऐसे गले लगी सुहाना खान कि आपको आ जाएगी अपने भाई-बहनों की याद

शाहरुख खान के दोनों बड़े बच्चे बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं।

WrittenBy
By: Rahul Sharma | Published: August 28, 2018 6:37 PM IST

बॉलीवुड के कुछ स्टारकिड्स लोगों के बीच बड़े-बड़े सुपरस्टार्स से भी ज्यादा मशहूर हैं, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती हैं। ऐसे ही स्टारकिड्स में से एक हैं आर्यन खान और सुहाना खान। यूं तो इन दोनों की बहुत ज्यादा तस्वीरें सोशल मीडिया पर नहीं आती हैं लेकिन जब भी आती हैं तब लोगों के द्वारा खूब पसंद की जाती हैं।

रक्षाबंधन के खास मौके पर शाहरुख खान के द्वारा शेयर की गई सुहाना की तस्वीर को आप भूले तो नहीं होंगे। इसके बाद आज इंटरनेट पर सुहाना और आर्यन की एक नई तस्वीर आई है। इस तस्वीर में सुहाना खान अपने बड़े भइया आर्यन खान को गले लगाए दिख रही हैं।

जहां सुहाना के चेहरे की मुस्कान सभी को यह कह रही है कि वो दुनिया की सबसे खुशकिस्मत बहन हैं तो वहीं आर्यन खान अपने एक्सप्रेशनलेस चेहरे से परेशानियों को कहने की कोशिश कर रहे हैं कि सुहाना तक पहुंचने से पहले उन्हें आर्यन खान नाम की चट्टान से टकराना पड़ेगा।

आपको बता दें सुहाना खान और आर्यन खान दोनों बड़े चुके हैं और बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। जहां सुहाना खान ने बॉलीवुड में कदम रखने से पहले ग्लैमर की दुनिया में एंट्री ली है और एक मैग्जीन के लिए फोटोशूट कराया है तो वहीं आर्यन खान को बॉलीवुड डायरेक्टर करण जौहर इंडस्ट्री में लांच करने की कोशिश कर रहे हैं।

बीते दिन ही यह खबर सामने आई है कि करण जौहर ने आर्यन खान को लांच करने की प्लानिंग पूरी कर ली है। वो आर्यन की डेब्यू फिल्म में श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर को साइन करने की सोच रहे हैं। उन्हें लगता है कि दोनों एक ही उम्र के हैं और दोनों की जोड़ी पर्दे पर धमाल मचा देगी।

बॉलीवुड की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...