इंटरनेशनल बैंड कोल्डप्ले का कॉन्सर्ट मुंबई में हो रहा है. 18 और 19 जनवरी के बाद आज यानी 21 जनवरी को ये कॉन्सर्ट होने वाला है. इस कॉन्सर्ट को तमाम सेलिब्रिटीज ने एंजॉय किया और इसके फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर दिखाए हैं. अब सुहाना खान (Suhana Khan) की कजिन आलिया छिब्बा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में मस्ती करती नजर आ रही हैं. वहीं, इन तस्वीरों में सुहाना खान के कथित बॉयफ्रेंड अगस्त्य नंदा (Agastya Nanda) नजर आ रहे हैं. आलिया छिब्बा ने जो तस्वीरें शेयर की हैं वो तेजी से वायरल हो रही हैं और इस पर रिएक्शन आ रहे हैं. वहीं, इन लोगों के साथ आर्यन खान (Aryan Khan) की कथित गर्लफ्रेंड लैरिसा बोन्सी (Larissa Bonesi) भी नजर आई.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं तस्वीरें
मुंबई में कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में तमाम स्टारकिड्स ने एंजॉय किया. इन स्टार्स की तस्वीरें बता रही हैं कि उन्होंने इस दौरान जमकर मस्ती की है. कोल्डप्ले कॉन्सर्ट से जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें सुहाना खान, अगस्त्य नंदा, लैरिसा बोन्सी नजर आ रहे हैं. हालांकि, ये लोग एक साथ नजर नहीं आए. इन तस्वीरों के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही फैंस इन्हें पसंद करने के साथ ही कमेंट भी कर रहे हैं. गौरतलब है कि सुहाना खान और अगस्त्य नंदा को लेकर कहा जाता है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि, दोनों ने इसको लेकर कभी कोई रिएक्शन नहीं दिया है. वहीं, आर्यन खान और लैरिसा बोन्सी का भी अक्सर आपस में नाम जोड़ा जाता है.
View this post on Instagram
View this post on Instagram
सुहाना खान और अगस्त्य नंदा ने एक साथ किया डेब्यू
बताते चलें कि शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने एक साथ एक्टिंग डेब्यू किया था. ये दोनों साल 2023 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म 'द आर्चीज' में नजर आए थे. इस फिल्म को डायरेक्टर जोया अख्तर ने बनाया था. इस फिल्म से बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर ने भी डेब्यू किया था. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.
Subscribe Now
Enroll for our free updates