Suhana Khan Poses with doppelganger of Shah Rukh Khan: बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान बीते दिन से ही सुर्खियों में बनी हुई हैं। सुहाना खान बीते दिन ही अमेजॉन प्राइम की वेब सीरीज काल में बे के प्रीमियर पर पहुंची थीं। इस दौरान सुहाना खान को अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा के साथ देखा गया था। जैसे ही सुहाना खान इस इवेंट में पहुंचीं वैसे ही मीडिया ने सुहाना खान को चारों तरफ से घेर लिया। सुहाना खान ने मीडिया के आगे जमकर पोज दिए। इसी बीच सुहाना खान ने कुछ ऐसा कर दिया है जिसकी वजह से लोग उनकी मजाक बना रहे हैं। बीती रात सुहाना खान मीडिया से मुलाकात करने के बाद निकल रही थीं। इसी दौरान सुहाना खान अपने पापा शाहरुख खान के एक हमशक्ल से टकरा गईं।
कहने पर सुहाना खान ने अपने पापा के इस हमशक्ल के साथ सैल्फी ली। एंटरटेनमेंट न्यूज के गलियारे की मानें तो अब सुहाना खान का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लगों ने सुहाना खान और इस शख्स की मजाक बनानी शुरू कर दी है। लोग कह रहे हैं कि सुहाना खान खुद अपने पापा की तरह दिख रही हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा, ऐसे हमशक्ल भी आज के समय मे करोड़पति बन चुके हैं। इतना ही नहीं कुछ लोग तो ऐसे हैं जो कि शाहरुख खान के डुब्लीकेट की तुलना बासी ईद से कर रहे हैं।
View this post on Instagram
बता दें इस इवेंट में सुहाना खान व्हाइट रेड फ्लोरल मैक्सी ड्रैस में पोज देती नजर आईं। इस इवेंट में अगस्त्य नंदा और सुहाना खान ने जमकर लाइमलाइट बटोरी है। सोशल मीडिया पर अगस्त्य नंदा और सुहाना खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अगस्त्य नंदा, सुहाना खान को भीड़ से बचाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। अगस्त्य नंदा और सुहाना खान पूरे इवेंट में एक दूसरे के साथ दिखे। यही वजह है जो एक बार फिर से अगस्त्य नंदा और सुहाना खान के अफेयर की खबर उड़ने लग गई है। ऐसी ही और और एंटरटेनमेंट न्यूज के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुड लाइफ...।
Subscribe Now
Enroll for our free updates