Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Suhana Khan रूमर्ड बॉयफ्रेंड Agastya Nanda संग हुई स्पॉट, श्वेता बच्चन को देख लोग बोले- 'सासू मां भी साथ...'

Suhana Khan And Agastya Nanda Spotted Together: शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान (Suhana Khan) हाल ही में अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड अगस्त्या नंदा संग स्पॉट हुईं, जहां से उनका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वयारल हो रहा है. इस वीडियो में सुहाना और अगस्त्या एक-साथ काफी खुश लग रहे हैं.

By: Pratibha Gaur  |  Published: March 7, 2025 9:41 AM IST

Suhana Khan रूमर्ड बॉयफ्रेंड Agastya Nanda संग हुई स्पॉट, श्वेता बच्चन को देख लोग बोले- 'सासू मां भी साथ...'
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की लाडली सुहाना खान (Suhana Khan) बॉलीवुड में एंट्री ले चुकी हैं. उन्होंने जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से एक्टिंग में डेब्यू किया था. इस मूवी में सुहाना खान के साथ अमिातभ बच्चन के नाती और श्वेता बच्चन के बेटे अगस्त्या नंदा भी नजर आए थे. इस मूवी में अगस्त्या और सुहाना के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिली थी. इस फिल्म के बाद दोनों के अफेयर की खबरों ने भी जोर पकड़ा था. अब इसी बीच सुहाना खान का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड अगस्त्या नंदा संग नजर आ रही हैं. इस वीडियो में सुहाना और अगस्त्या काफी खुश लग रहे हैं.

क्वालिटी टाइम बिताते दिखे सुहाना खान-अगस्त्या नंदा

सुहाना खान के इस वीडियो को पैपराजी वरिंदर चावला ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है. इस वीडियो में सुहाना खान एक रेस्तरां से बाहर निकलती दिख रही हैं और उनके थोड़ी देर बाद ही अगस्त्या नंदा और उनकी श्वेता बच्चन भी उसी रेस्तरां से बाहर निकलते हैं. इस वीडियो को देख अब यह तो साफ हो गया है कि सुहाना और अगस्त्या नंदा एक-साथ रेस्तरां में डिनर के लिए पहुंचे थे और इस वीडियो के सामने आने के बाद दोनों के अफेयर के रूमर्स को और भी ज्यादा हवा मिल गई है. बता दें कि ना तो अभी तक सुहाना और ना ही अगस्त्या की ओर से अपने डेटिंग रूमर्स पर कोई रिएक्शन नहीं आया है. सुहाना खान और अगस्त्या नंदा के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

देखें वीडियो

सुहाना खान और अगस्त्या नंदा के वीडियो पर लोगों के रिएक्शन

सुहाना खान और अगस्त्या नंदा के इस वीडियो पर रिएक्टर करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'अरे सासू मां भी साथ में हैं?' तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'ये दोनों तो डेट कर रहे हैं.' बता दें कि सुहाना खान जल्द ही अपने पिता शाहरुख खान के साथ फिल्म 'किंग' में नजर आएंगी. इस मूवी की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.