Suniel Shetty on Athiya wedding: बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी और अदाकारा अथिया शेट्टी को लेकर बीते कुछ दिनों से ऐसी खबरें छायी हुई हैं कि वो साल 2022 में अपने बॉयफ्रेंड केएल राहुल के साथ शादी कर सकती हैं। अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और केएल राहुल (KL Rahul) लम्बे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। बीते दिनों फिल्म तड़प की स्क्रीनिंग पर केएल राहुल को शेट्टी परिवार के साथ भी देखा गया था, जिसके बाद ऐसा माना जाने लगा है कि सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) ने अपनी बेटी की पसंद को हरी झंडी दे दी है। Also Read - महेश बाबू के बॉलीवुड वाले बयान पर सुनील शेट्टी भड़के, बोले- बाप, बाप रहेगा...
हाल में एक मीडिया हाउस ने अपने यहां यह खबर छापी की साल 2022 में अथिया के साथ-साथ उनके भाई अहान शेट्टी भी शादी कर सकते हैं। कलाकार सुनील शेट्टी ने इस खबर पर रिएक्ट करते हुए एक ट्वीट किया है। सुनील शेट्टी ने ट्वीट में पब्लिकेशन को तलाड़ लगाई है। सुनील शेट्टी ने ट्वीट में लिखा है, ‘मैंने ये आर्टिकल देखा। इसे देखने के बाद मैं थोड़ा सा चौंक गया और दुखी हूं। मुझे समझ नहीं आया कि यह खबर छापने से पहले मुझसे बात क्यों नहीं की गई। इस तरह की फेक खबरें पत्रकारिता जैसे गंभीर पेशे पर एक धब्बा हैं। आप इससे बेहतर कर सकते हैं।’ Also Read - KL Rahul और बेटी Athiya की शादी को Suniel Shetty ने दी मंजूरी !! बोले 'मैं चाहता हूं कि दोनों...'
अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने अभी तक अपने रिश्ते पर चुप्पी नहीं तोड़ी है लेकिन फैमिली पार्टीज के दौरान इन दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया है। ये दोनों सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टवली एक-दूसरे के पोस्ट पर कमेंटबाजी करते हैं, जिस कारण माना जाता है कि ये जल्द ही शादी करने का फैसला कर सकते हैं। शेट्टी परिवार ने अथिया और केएल राहुल की जोड़ी को स्वीकार कर लिया है। यही कारण है कि फैमिली पार्टीज में केएल राहुल अथिया के साथ दिखाई देते हैं। वैसे आपको अथिया और केएल राहुल की जोड़ी कैसी लगती है, हमें कमेंट में जरूर बताएं। Also Read - Athiya Shetty-KL Rahul wedding: धूमधाम से बेटी की शादी करेंगे सुनील शेट्टी, ग्रैंड स्तर पर शुरू हुईं तैयारियां
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें... ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।