शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर, श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर, सैफ अली खान-अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान, और चंकी पांडे की बेटी अनान्या, ये सारे फिल्मी सितारों के बच्चे हैं और जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले है। इस लिस्ट में जल्द ही एक नया नाम जुड़ने वाला है। हम बात कर रहे हैं 90 के दशक के सुपरस्टार सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की। जानकारी के मुताबिक अहान ने एक फिल्म साइन की है जिसमे उनके अपोजिट सारा अली खान को लिया गया है।
.@SunielVShetty's son #AhanShetty might make his debut opposite #SaraAliKhan. pic.twitter.com/4FwDOqquqQ
— Filmfare (@filmfare) February 19, 2018
स्टार किड्स को बॉलीवुड में डेब्यू कराने वाले फिल्ममेकर करण जौहर ने ही अहान को भी मौका दिया है। साजिद नडियादवाला भी करण जौहर के साथ इस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे। इस साल करण ने कई स्टारकिड्स को फिल्मों में चांस दिया है। उनकी फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में उन्होंने टाइगर के साथ चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे को चांस दिया है। इसके पहले वे जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर के साथ 'धड़क' पर भी काम कर रहे हैं।
सारा और अहान की जोड़ी लोगों को पसंद आती है या नहीं अभी कहा नहीं जा सकता पर स्क्रीन पर ये जोड़ा बेहद क्यूट लगने वाला है। वैसे सारा अली को लेकर चिंता बढ़ रही है। बहुत ही सोचने समझने के बाद उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की 'केदारनाथ' के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने का सोचा था पर मेकर्स के भीतर चल रहे विवाद के कारण फिल्म का काम रुक गया है और रिलीज में अड़चने भी आ रही है।
आकलन ये है कि सारा की बॉलीवुड डेब्यू सुशांत सिंह के साथ नहीं बल्कि बाजीराव रणवीर सिंह के साथ होगी। गौरतलब है कि फिल्ममेकर रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिम्बा' में सारा अली मुख्य भूमिका निभा रही हैं।