Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Sunil Pal ने खुद करवाया था अपना अपहरण? किडनैपर से बातचीत का ऑडियो लीक होने पर कॉमेडियन ने कही ये बात

Sunil Pal Audio Clip Viral: सुनील पॉल की किडनैपिंग का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. अब सोशल मीडिया पर वायरल एक क्लिप से कहा जा रहा है कि कॉमेडियन ने ये साजिश खुद रची थी.

By: Shashikant Mishra  |  Published: December 10, 2024 7:20 PM IST

Sunil Pal ने खुद करवाया था अपना अपहरण? किडनैपर से बातचीत का ऑडियो लीक होने पर कॉमेडियन ने कही ये बात

पॉपुलर कॉमेडियन सुनील पाल (Sunil Pal) बीते कई दिनों से लगातार चर्चा में बने हुए हैं. दरअसल, उन्होंने बताया था कि उनका किडनैप हो गया था और फिरौती लेने के बाद उन्हें छोड़ा गया. सुनील पाल ने खुलासा किया था कि वह बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाकर घर लौटे थे. अब सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप वायरल वायरल हो रही है, जिसको सुनकर लग रहा है कि सुनील पाल ने अपनी किडनैपिंग खुद करवाई थी. सुनील पाल और किडनैपर्स की ऑडियो क्लिप सामने आने के बाद लोग हैरान हैं कि कॉमेडियन ने ये पूरी साजिश रची थी. वहीं, सुनील पाल ने इस वायरल ऑडियो को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

सुनील की ऑडियो क्लिप हुई वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो में कथित तौर सुनील पाल को बात करते सुना जा सकता है. इसमें वो किडनैपर से कहते हैं, 'किसी से कुछ कहा नहीं है, अरे जब कोई गले पड़ गया तो कुछ ना कुछ तो बताना पड़ेगा ना भाई.' किडनैपर कहता है, 'हां तो सर बात ये है ना जैसा आपने कहा हमने कर दिया, लेकिन फिर भी आप ऐसा कर रहे हो तो गलत है ना?' सुनील पाल कहते हैं, 'घबराओ मत. आप में से किसी नाम मैंने नहीं लिया है. और किसी का कुछ नहीं मिला है. मैंने बस यही बोला है और पुलिस में कोई शिकायत नहीं करवाई.' किडनैपर कहता है, 'आपने अपनी वाइफ को बताया नहीं था क्या? आपने उसे इसमें शामिल नहीं किया था पहले ही? वाइफ ने किया ये सब.' सुनील पाल कहते हैं, 'अरे सोशल मीडिया और साइबर वालों ने पकड़ लिया ना भाई, दोस्त वगैरह सब ने साइबर क्राइम पुलिस से संपर्क कर लिया. फिर कुछ तो बताना पड़ेगा ना.' किडनैपर कहता है, 'हां ठीक है. आप देख लो फिर जैसा आपका मन करे वैसा करो. हम आपके पीछे हैं जैसा आप कहोगे वैसा हम करेंगे. वैसे मिलोगे कब?' सुनील पाल कहते हैं, अभी ठीक टाइम नहीं है.'

सुनील पाल ने दिया ये रिएक्शन

वहीं, सुनील पाल ने 'आजतक' से बात करते हुए वायरल ऑडियो क्लिप पर रिएक्शन दिया है. उन्होंने कहा, 'लोगों ने मुझे भी ऑडियो क्लिप भेजी है. आरोपियो ने बहुत चालाकी से मुझसे ऐसे सवाल किए थे, जिससे मैं वो जवाब दूं. मुझे जान से मारने की धमकी दी जा रही थी. मेरे फैमिली की सिक्योरिटी को लेकर धमकाया जा रहा था. इसलिए मैंने अपहरण के बारे में चुप रहने का फैसला किया. लेकिन अब इसका इस्तेमाल मेरे खिलाफ किया जा रहा है. मैंने लोगों को इस कॉल के बारे में नहीं बताया क्योंकि मैं डरा हुआ था. अगर किसी इंसान के सिर पर बंदूक रखी होगी तो वो कुछ भी करने को तैयार हो ही जाएगा ना, मैंने भी वही किया था. मुझ पर आरोप लगाया जा रहा है कि मैंने अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए ये सब किया है. लेकिन मेरी फिल्म ये सब होने के एक दिन पर रिलीज हो चुकी थी. मैं उसके बाद ये सब क्यों करूंगा? ये कॉल मुझे धमकाने के लिए भी थी, जिसमें वो बता रहे है कि वो मेरे आसपास हैं. मैंने अपने परिवार को बचाने के लिए उन्हें ये भी कहा था कि किसी का नाम नहीं लूंगा. हालांकि, अब मैंने लड़ने का फैसला किया है और पुलिस को हर मैसेज और कॉल की अपडेट दे दी है, जो मुझे उनसे आ रहा है, ये चालक लोग हैं, वो मुझे गलत दिखाकर बचने की कोशिश कर रहे हैं.' ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.