Also Read
आपको याद होगा कि कुछ समय पहले सनी देओल और डिंपल कपाड़िया की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी, जिसमें दोनों लोग एक दूसरे का हाथ थामें बैठे थे। जिसके बाद इन दोनों के प्यार को लेकर एक बार फिर से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया था। हालांकि सनी या डिंपल में से किसी ने भी उस तस्वीर पर अपनी सफाई नहीं दी और बात आयी-गई हो गई। इसके बाद इन दोनों को लेकर एक ऐसी खबर आ रही है कि सभी लोग चौंक जायेंगे। [इसे भी पढ़ें- इस एक्ट्रेस के प्यार में पागल से हो गए थे एक्शन हीरो सनी!]
खबरों की मानें सनी देओल और डिंपल कपाड़िया सालों के बाद एक बार फिर से साथ आने जा रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट पोर्टल के अनुसार, जल्द ही डिंपल कपाड़िया के भतीजे करण कपाड़िया फिल्मों में कदम रखने जा रहे हैं। उनकी ही फिल्म में सनी देओल एक कैमियो करते दिखाई देंगे। यह वही फिल्म है, जिसमें डिंपल कपाड़िया और अक्षय कुमार भी कैमियो करने जा रहे हैं। इस फिल्म को डायरेक्टर टोनी डिसूजा बना रहे हैं। [इसे भी पढ़ें- यहां डिम्पल और सनी की तस्वीर ने मचा रखा है कोहराम, तो वहां मनाली में मौज कर रहे हैं देओल खानदान के बड़े चश्म-ओ-चिराग !!]
वैसे हम आपको यह बता दें कि यह साफ नहीं हुआ है कि डायरेक्टर टोनी डिसूजा की इस फिल्म में सनी देओल और डिंपल कपाड़िया के साथ में कुछ सीन होंगे या नहीं ? इसके लिए हमें थोड़ा और इंजतार करना होगा। [इसे भी पढ़ें- 11 सालों का इश्क और गुप-चुप शादी, कुछ ऐसी थी सनी देओल और डिंपल कपाड़िया की प्रेम कहानी !!]
अगर बात सनी देओल की करी जाए तो आखिरी बार वो पोस्टर बॉयज़ नाम की एक फिल्म में दिखे थे और इस समय वो अपने बेटे करण देओल की डेब्यू फिल्म पल-पल दिल के पास को डायरेक्ट करने में बिजी हैं। खबरों की मानें तो इस फिल्म के बाद वो डायरेक्टर अनिल शर्मा की नई फिल्म में दिखेंगे। कुछ समय पहले ही ऐसी खबरें आयीं थीं कि अनिल शर्मा ने सनी को अपनी नई फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाई है, जो कि उन्हें काफी पसंद आयी है।