Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

सनी देओल की डेब्यू फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था तहलका, 3 करोड़ के बजट में छापे थे 130000000

सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' इन दिनों सिनेमाघरों में जबरदस्त धमाल मचा रही है. फिल्म 17 दिनों में 300 करोड़ी क्लब में भी शामिल हो गई है. 'बॉर्डर 2' ही नहीं सनी देओल की पहली फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दी थी.

By: Shreya Pandey  |  Published: February 8, 2026 11:25 PM IST

सनी देओल की डेब्यू फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था तहलका, 3 करोड़ के बजट में छापे थे 130000000

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों सनी देओल का जलवा कायम है. हर तरफ सिर्फ बॉर्डर 2 की गूंज सुनाई से रही है. साल 2026 की शुरुआत सनी पाजी के लिए किसी बड़े वरदान से कम नहीं रही है. जहां 'बॉर्डर 2' ने सिनेमाघरों में धूल उड़ा रखी है, वहीं फैंस उनके 40 साल लंबे फिल्मी सफर को भी याद कर रहे हैं. देशभक्ति वाली इस फिल्म को लोग बेहद पसंद कर रहें हैं. इमोशनल कहानी वाली ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है. आइए जानते हैं सनी देओल की पहली फिल्म से लेकर उनकी इस समय की फिल्म के बारे में.

16 दिनों में 300 करोड़ का आंकड़ा पार

अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी 'बॉर्डर 2' केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि एक देशभक्ति की भावना बनकर उभरी है. रिलीज के 16 दिन बीत जाने के बाद भी फिल्म की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है. सैकनिल्क (Sacnilk) के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने अब तक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 310 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. सनी देओल की बुलंद आवाज और देशभक्ति के जज्बे ने एक बार फिर एक्टर के जज्बे को जगा दिया है.

पहली फिल्म ने की इतनी कमाई

सनी देओल की फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1983 में हुई थी. उनकी पहली फिल्म थी 'बेताब', राहुल रवैल के निर्देशन और जावेद अख्तर की कलम से निकली यह फिल्म एक ऐसी लव स्टोरी थी जिसने रातों-रात सनी को यूथ आइकन बना दिया था. उस दौर में 'बेताब' का बजट मात्र 3 करोड़ रुपये था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी लागत से कई गुना ज्यादा, यानी लगभग 13.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी. सनी और अमृता सिंह की जोड़ी और फिल्म के गानों ने उस दौर के युवाओं को अपना दीवाना बना लिया था. मुनाफे के मामले में यह फिल्म उस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी.

क्या है आगे का प्लान?

सनी देओल की इस समय की फिल्में उनकी पहले के फैलने से भी ज्यादा शानदार है. 'बॉर्डर 2' तो महज एक ट्रेलर है, असली फिल्म तो अभी बाकी है. आने वाले समय में सनी पाजी कई बड़े प्रोजेक्ट्स के साथ स्क्रीन पर आग लगाने वाले हैं. सनी देओल जल्द ही 'इक्का' फिल्म से अपना डिजिटल डेब्यू भी कर सकते हैं. यह फिल्म सीधे ओटीटी पर रिलीज होगी. आमिर खान के प्रोडक्शन में बन रही 'लाहौर 1947' फिल्म का इंतजार पूरी दुनिया को है. राजकुमार संतोषी के साथ सनी की जोड़ी एक बार फिर इतिहास दोहराने को तैयार है. वहीं नितेश तिवारी की 'रामायण' में सनी देओल 'हनुमान' के शक्तिशाली किरदार में नजर आएंगे. फैंस अभी से उन्हें गदा लिए बड़े पर्दे पर देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.