सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी की फिल्म 'बॉर्डर 2' (Border 2) को लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं. फिल्म 23 जनवरी को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है. कुछ दिन पहले इस फिल्म का पहला गाना 'घर कब आओगे' रिलीज किया गया था. अब मेकर्स ने फिल्म 'बॉर्डर 2' का दूसरा गाना 'इश्क दा चेहरा' (Ishq Da Chehra) रिलीज कर दिया है. इस गाने को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. वहीं, फिल्म 'बॉर्डर 2' के गाने 'इश्क दा चेहरा' देखने के बाद लोग सोनम बाजवा को लेकर सबसे ज्यादा कमेंट कर रहे हैं. आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस को लेकर लोग क्या लिख रहे हैं.
फिल्म 'बॉर्डर 2' के गाने 'इश्क दा चेहरा' को मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स
फिल्म 'बॉर्डर 2' का गाना 'इश्क दा चेहरा' काफी पसंद किया जा रहा है. इस गाने में फौजियों की निजी जिंदगी और उनके परिवार के सदस्यों के आसपास घूमता है. फिल्म के नए गाने में इमोशनल सीन देखकर आपके आंखें नम हो जाएंगी. फिल्म 'बॉर्डर 2' में फौजी के किरदार में नजर आने वाले सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी और उनके पार्टनर रोल में नजर आने एक्ट्रेस के बीच प्यारी केमिस्ट्री को दिखाया गया है. फिल्म के नए गाने को काफी पसंद किया जा रहा है और लोग रिएक्शन दे रहे हैं. फिल्म के नए गाने 'इश्क दा चेहरा' देखने के बाद लोग एक्ट्रेस सोनम बाजवा को लेकर काफी कमेंट कर रहे हैं. एक्ट्रेस के फैंस उनकी खूबसूरती की काफी तारीफ कर रहे हैं. दरअसल, फिल्म 'बॉर्डर 2' के दूसरे गाने में सोनम बाजवा की शादी की सीन दिखाए गए हैं और वह दुल्हन के जोड़े में काफी प्यारी दिख रही हैं.
TRENDING NOW
'बॉर्डर' का सीक्वल है 'बॉर्डर 2'
फिल्म 'बॉर्डर 2' के दूसरे गाने 'इश्क दा चेहरा' को सचेत और परंपरा के साथ दिलजीत दोसांझ ने आवाज दी है. गाने के लिरिक्स कौसर मुनीर ने लिखे हैं. फिल्म 'बॉर्डर 2' में सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन, अहान शेट्टी के अलावा मोना सिंह, मेधा राणा, सोनम बाजवा और आन्या सिंह नजर आएंगी. इस फिल्म का डायरेक्शन अनुराग सिंह ने किया है. बताते चलें कि फिल्म 'बॉर्डर 2' साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल है. फिल्म 'बॉर्डर' को काफी पसंद किया गया था. अब देखने वाली बात होगी कि इस फिल्म के सीक्वल को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है. हालांकि, फिल्म 'बॉर्डर 2' को लेकर काफी बज देखने को मिल रहा है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.
Subscribe Now
Enroll for our free updates