बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक्शन स्टार सनी दओल (Sunny Deol) की फिल्म 'बॉर्डर 2 सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है. इस को काफी पसंद किया जा रहा है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. इसी बीच सनी देओल को लेकर खबर आ रही है कि उनके हाथ एक और एक्शन थ्रिलर फिल्म लग गई है. इस फिल्म की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं. बताया जा रहा है सनी देओल की इस फिल्म की शूटिंग आने वाले दिनों में शुरू हो जाएगी. इस खबर के आते ही एक्टर के तमाम चाहने वाले फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. दरअसल, सनी देओल के फैंस को अपने पसंदीदा एक्टर की एक्शन मूवीज काफी ज्यादा पसंद आती हैं. अब इस अपडेट ने फैंस को उत्साहित कर दिया है.
सनी देओल ने नागेश भट्ट के साथ मिलाया हाथ
सनी देओल की फिल्मों के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड रहते हैं. अब उनके फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, एक्टर ने एक एक्शन थ्रिलर फिल्म के लिए चर्चित फिल्म 'किल' के डायरेक्टर निखिल नागेश भट्ट के साथ हाथ मिलाया है. 'पिंकविला' की रिपोर्ट के मुताबिक, ये बड़े स्केल पर बनने वाली एक्शन मूवी है, जिसमें कई धांसू एक्शन सीक्वेंस होने वाले हैं. फिल्म की कहानी जमीनी और रियल है. इस फिल्म में सनी देओल एक नए अवतार में नजर आने वाले हैं. एक्टर भी इस फिल्म को करने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. मेकर्स इस प्रोजेक्ट को काफी सीक्रेट ही रख रहे हैं. हालांकि, सोर्स से पता चला है कि इस फिल्म का अनाउंसमेंट साल 2026 के सेकेंड हाफ में शूटिंग शुरू हो सकती है.
सनी देओल की अपकमिंग मूवीज
सनी देओल की अपकमिंग मूवीज के बारे में बात करें तो उनकी पाइपलाइन में 'लाहौर 1947', 'रामायण', 'बाप', 'गबरू', 'सूर्या' और 'इक्का' जैसी फिल्में हैं. एक्टर की इन धांसू फिल्मों को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस बेसब्र हो रहे हैं. फिलहाल, सनी देओल इन दिनों फिल्म 'बॉर्डर 2' से फैंस का मनोरंजन कर रहे हैं. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में सनी देओल के अलावा वरुण धवन, अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ, मोना सिंह, आन्या सिंह, सोनम बाजवा और मेधा राणा नजर आ रही हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.
Subscribe Now
Enroll for our free updates