फ्लैशबैक: 'डर' के बाद क्यों 16 साल तक शाहरुख खान से सनी देओल ने नहीं की थी बात, मिला था धोखा

इतना ही नहीं वो इस फिल्म के निर्देशक यश चोपड़ा से भी खासा नाराज थे। 

WrittenBy
By: Shivani Bansal | Published: June 18, 2019 10:05 AM IST

सनी देओल भले ही राजनीति के मैदान में उतर गए हों लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग अभी भी कम नहीं हुई है। सनी देओल और शाहरुख खान ने एक साथ 26 साल पहले फिल्म 'डर' के लिए काम किया था। लेकिन इस फिल्म के बाद सनी देओल और शाहरुख खान के संबंध ठीक नहीं रहे और एक्टर ने उनसे फिर करीब 16 साल तक बात नहीं की थी। इतना ही नहीं वो इस फिल्म के निर्देशक यश चोपड़ा से भी खासा नाराज थे।

अपनी नाराजगी उन्होंने फिल्म के सेट पर भी दर्ज कराई थी। लेकिन यश चोपड़ा ने उनकी बात को तवज्जो नहीं दी और सीन वैसे ही रखा जैसा वो चाहते थे। इसके बाद सनी देओल को इतना गुस्सा आया था कि उन्होंने खुद अपनी पैंट गुस्सा में फाड़ डाली थी। शाहरुख खान और इस फिल्म को लेकर सनी देओल ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में खुलकर इंडिया टीवी से बात की थी।

कंफर्म! बॉलीवुड नहीं हॉलीवुड से होगा आर्यन का धमाकेदार डेब्यू, इस फिल्म में पिता संग करेंगे काम

दरअसल, सनी देओल को जब यश चोपड़ा ने फिल्म 'डर' के लिए साइन किया था तो वो बड़े स्टार थे। यश चोपड़ा ने फिल्म में सनी और शाहरुख वाले दोनों ही किरदारों को लेकर सनी देओल से बात की थी और उन्हें मौका दिया था कि वो कोई भी किरदार चुन सकते है। लेकिन सनी ने अपने स्टारडम को देखते हुए पॉजिटीव रोल चुना था। हालांकि उन्हें ये नहीं पता था कि मेकर्स इस फिल्म में निगेटिव रोल को काफी बड़ा बनाने वाले है।

'गो इंडिया गो...!' इंडिया-पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप मुकाबले के लिए बेटे आर्यन के साथ तैयार हुए शाहरुख खान

ऐसे में शूट के वक्त जब शाहरुख को सनी देओल को चाकू मारना था तो खुद सनी देओल ने यश चोपड़ा से इस बारे में बात की थी। उन्होंने समझाया था कि क्योंकि फिल्म में उनका किरदार कमांडो का है और वो हट्टे-कट्टे मजबूत हैं तो ऐसे में कैसे एक कॉलेज का लड़का उन्हें मार सकता है। लेकिन यश चोपड़ा ने फिल्म के सीन में बदलाव नहीं किया था। इसके बाद सनी देओल ने खुद को अलग कर लिया था और 16 साल तक शाहरुख खान से भी बात नहीं की थी।

इस बारे में सनी ने कहा, 'ऐसा नहीं है कि बात नहीं की, हां लेकिन उस दौरान मैंने खुद को ऐसे लोगों से दूर कर लिया था। मैं कहीं जाता भी नहीं था इसीलिए किसी से मुलाकात भी नहीं हो पाती थी।'

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...