कृति सैनन, दिलजीत दोसांझ और वरुण शर्मा स्टारर फिल्म 'अर्जुन पटियाला' में अब सनी लियोनी की भी एंट्री हो गई है। वो इस फिल्म में एक डांस नंबर में नजर आने वाली है। सनी लियोनी इससे पहले भी हिट नंबर्स दे चुकी हैं और उनका 'बेबी डॉल' गाना सुपरहिट नंबर था।
इस फिल्म का फर्स्ट लुक पहले ही रिलीज हो चुका है। ये फिल्म 13 सितंबर को रिलीज होने वाली है। कृति सेनन इससे पहले आपको फिल्म 'बरेली की बर्फी' में एक्टर आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव के साथ दिखाई दी थीं। अब इसके बाद वो एक बार फिर 'अर्जुन पटियाला' में मस्ती भरा कॉमेडी वाला किरदार निभाते हुए नजर आने वाली है। ये बात इस फिल्म के फर्स्ट लुक को देखते हुए पूरे यकीन से कही जा सकती है। फिल्म के जारी हुए फर्स्ट लुक में दिलजीत जहां पुलिस की वर्दी में नजर आ रहे थे तो कृति मस्त अंदाज में कुर्सी पर बैठे और बंदूक ताने आंख मारती हुई दिखाई दीं थी। इस फिल्म में कृति का किरदार क्राइम रिपोर्टर का है।
Arjun Patiala,Onida Singh and Ritu Randhawa!! Aa rahe hai jald Hi with loads and loads of Fun to crack you guys up!!❤️? #Arjunpatiala #13thseptember @diljitdosanjh @kritisanon @MaddockFilms @rohitjugraj @LeyzellSandeep @sharadakarki pic.twitter.com/MiiBjZNf6h
— Varun Sharma (@varunsharma90) May 14, 2018
इस फिल्म के अलावा कृति संजय दत्त और अर्जुन कपूर के साथ पीरियड ड्रामा फिल्म 'पानीपत' में भी नजर आने वाली है जिसके लिए उन्होंने घुड़सवारी की भी ट्रेनिंग ली है। इतना ही नहीं कृति 'हाउसफुल 4' का भी हिस्सा होंगी।
वैसे, कृति की ये फिल्म 'अर्जुन पटियाला' को डायरेक्ट किया है रोहित जुगराज ने और इस प्रोड्यूस कर रहे हैं दिनेश विजन । वहीं, एक्टर दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सूरमा' इन दिनों काफी चर्चा में है और रिलीज के करीब है। ये फिल्म 13 जुलाई को रिलीज होनी है। ऐसे में दिलजीत के लिए 13 तारीख अहम होने वाली है क्योंकि दिलजीत की ये दोनों ही फिल्में 13 तारीख में रिलीज होंगी।