बॉलीवुड की खबरों की माने तो अगले साल रिलीज होने वाली सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म नूर में बॉलीवुड की हॉट अदाकारा सनी लियोन अपने जलवे दिखाने को तैयार हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर विक्रम मल्होत्रा ने बताया है कि “फिल्म में सनी लियोन एक बॉलीवुड हीरोइन का किरदार निभायेंगी जो कि फिल्म के मुख्य-मुख्य सीन में मजर आयेंगी।” इसके लिए सनी लियोन बॉलीवुड अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा के साथ 3-4 दिन की शूटिंग भी करेंगी। वैसे बता दें कि फिल्म नूर में सोनाक्षी सिन्हा एक पत्रकार के रुप में नजर आयेंगी। यह फिल्म सोनाक्षी सिन्हा की सोलो फिल्म है जिसमें और कोई बड़ा स्टार नहीं है।
इस साल सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म अकीरा रिलीज होगी जो कि 2 सितम्बर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में भी सोनाक्षी सिन्हा सोलो लीड में नजर आ रही हैं। इस फिल्म को साउथ के डायरेक्टर ए.आर. मुर्गडास डायरेक्ट कर रहे हैं। लगता है कि सोनाक्षी सिन्हा अकीरा और नूर जैसी फिल्मों से अपनी इमेज बदलना चाहती हैं। इससे पहले वो ज्यादातर उन्हीं फिल्मों का हिस्सा रही हैं जिसमें बॉलीवुड का कोई बड़ा स्टार होता था। फिल्म नूर में सोनाक्षी सिन्हा के साथ पूरव कोहली और टीवी कलाकार करन गिल खास किरदार निभाते नजर आयेंगे।