अपने सेंसेशनल टीज़र से रातों-रात चर्चा में आई मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गई है। प्रिया प्रकाश वारियर के खिलाफ लगे सभी केसेस पर सुप्रीम कोर्ट ने स्टे लगा दिया है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि प्रिया प्रकाश वारियर के खिलाफ अगली सुनवाई तक कोई अपराधिक कार्यवाही नहीं की जाएगी।
बता दें कि वारियर ने अपनी फिल्म 'ओरु अदार लव' पर विरोध के खिलाफ सोमवार को कोर्ट में याचिका लगाई थी।
रजा एकेडमी ने 16 फरवरी को केंद्रीय संचार मंत्री स्मृति ईरानी को पत्र लिख वारियर के इस फिल्म को बैन करने की मांग की थी। दरअसल इस फिल्म के एक गाने में प्रोफेट मुहम्मद और उनकी बीवी का जिक्र है जिसके चलते मुस्लिम समुदाय के कट्टरपंथियों ने विरोध करते हुए निर्माता, निर्देशक और प्रिया के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।
बता दें कि इस फिल्म के पहले टीजर से ही अपनी दिलकश आंख मारने की अदा से प्रिया रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बन गई थी।