Also Read
बॉलीवुड में ऐसे कई डायेक्टर हुए हैं, जिन्होंने अपनी फिल्मों से लोगों की सोच बदलने का काम किया है। उनकी फिल्मों को रिलीज हुए भले ही कई साल हो चुके हों लेकिन आज भी वो विषय सार्थक बने हुए हैं। लोग आज भी इन डायरेक्टर्स की फिल्म को देखते हैं और उनकी सोच की तारीफ करते हैं। बॉलीवुड के इन्हीं कमाल के डायरेक्टर्स में से एक हैं सूरज बड़जात्या, जिनका आज जन्मदिन है। सूरज बड़जात्या का जन्म आज के ही दिन 1964 में हुआ था। आज सूरज बड़जात्या पूरे 52 साल के हो गये हैं और यह कहने में हमें कोई झिझक नहीं होगी कि उन्होंने बॉलीवुड में कुछ ऐसी फिल्में बनाई हैं जिनका आज भी कोई सानी नहीं है। [इसे भी पढ़ें- तो इस तरह अक्षय कुमार ने ‘जॉली एल.एल.बी.2’ में सयानी गुप्ता को आत्महत्या वाले सीन में मदद की थी !!]
सूरज बड़जात्या को हम उनके जन्मदिन के अलावा सलमान खान के लिए भी याद करते हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि सूरज बड़जात्या ही वो डायरेक्टर है जिन्होंने सलमान खान को एक स्टार से सुपरस्टार बना दिया था। सूरज और सलमान ने मिलकर बॉलीवुड को मैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं, जिनको आज भी लोग याद करते हैं। सूरज हमेशा से अपनी फिल्मों में पारिवारिक मूल्यों को खास जगह देते हैं। यही उनकी फिल्मों की खासियत भी होती है, जिसके लिए उनकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। [इसे भी पढ़ें- लगभग 7 साल के लम्बे अंतराल के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है सलमान खान की यह हीरोइन !!]
अगर बात करें सूरज बड़जात्या और सलमान खान के हालिया प्रोजेक्ट की तो इन दोनों ने साथ में प्रेम रतन धम पायो बनाई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी और इसी फिल्म से एक्ट्रेस सोनम कपूर का करियर भी चमक उठा था। खबरें आ रही हैं कि अब एक बार फिर से सूरज और सलमान काम करने वाले हैं। जिसकी स्क्रिप्ट पर अभी काम चल रहा है। आपको बॉलीवुड डायरेक्टर सूरज बड़जात्या की फिल्में कैसी लगती हैं हमें कमेंट करके जरुर बतायें और सिनेमाजगत की बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहे हमारे साथ।