Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

प्री-प्रोडक्शन वर्क खत्म हो जाने के बाद भी फ्लोर पर नहीं जा सकीं सुशांत सिंह राजपूत की ये 2 ड्रीम फिल्में

कलाकार सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी इन दोनों फिल्मों के लिए कई महीनों तक मेहनत की थी लेकिन ये कभी फ्लोर पर नहीं पहुंच पायीं।

By: Rahul Sharma  |  Published: June 22, 2020 3:19 PM IST

प्री-प्रोडक्शन वर्क खत्म हो जाने के बाद भी फ्लोर पर नहीं जा सकीं सुशांत सिंह राजपूत की ये 2 ड्रीम फिल्में

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत इस दुनिया को अलविदा कहकर जा चुके हैं। उन्होंने 14 जून को अपने मुंबई स्थित फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले की जांच मुंबई पुलिस कर रही है, जिसमें अभी तक कई लोगों से पूछताछ भी हो चुकी है। सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के बाद उनकी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं और बताया जा रहा है कि इंडस्ट्री ने कभी उन्हें स्वीकार ही नहीं किया था। इसी कारण उनकी कई बड़ी फिल्में बंद भी हो गई। सुशांत सिंह राजपूत की बंद हुई कई फिल्मों में से 2 ऐसी थीं, जिनके लिए उन्होंने बहुत मेहनत की थी। इन फिल्मों का प्री-प्रोडक्शन वर्क भी पूरा हो चुका था लेकिन शूटिंग शुरू होने से पहले ही इन्हें होल्ड पर डाल दिया गया।

इन दोनों फिल्मों में से एक डायरेक्टर शेखर कपूर की 'पानी' थी। इस फिल्म के लिए सुशांत सिंह राजपूत ने शेखर कपूर के साथ मिलकर लगभग 2 साल तक तैयारी की थी। सुशांत सिंह राजपूत की 'पानी' को यशराज बैनर बनाने वाला था लेकिन कुछ कारणों के चलते उन्होंने इससे अपने हाथ पीछे खींच लिए थे। यशराज बैनर ने ऐसा क्यों किया, इसकी जांच हो रही है।

सुशांत सिंह राजपूत ने 'पानी' की ही तरह ही फिल्म 'चंदा मामा दूर के' पर भी बहुत मेहनत की थी। इस फिल्म में वो एक स्पेस वैज्ञानिक का किरदार निभाने वाले थे, जिसके लिए वो कुछ दिन तक नासा में ट्रेनिंग लेकर भी आए थे। सुशांत सिंह राजपूत ने 'चंदा मामा दूर के' का ऐलान बहुत जोर-शोर से किया था और नासा सेंटर से भी अपनी तस्वीरें शेयर की थीं। इस फिल्म के बंद होने के बाद मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि मेकर्स सुशांत के साथ इतनी बड़ी फिल्म बनाने से झिझक रहे हैं क्योंकि उनकी पिछली कुछ फिल्मों का प्रदर्शन शानदार नहीं रहा है। इसके बाद 'चंदा मामा दूर के' भी होल्ड पर डाल दी गई।