डिलीवरी के बाद बढ़े वजन पर स्वरा भास्कर ने किया बॉडी शेमिंग का सामना, बोलीं- 'महिलाएं सिर्फ ग्लैमर के लिए नहीं होती हैं'

Swara Bhasker Post: स्वरा भास्कर का मां बनने के बाद वजन बढ़ गया और उन्हें ट्रोल किया गया है. एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में बॉडी शेमिंग करने वालों को करारा जवाब दिया है.

WrittenBy
By: Shashikant Mishra | Published: May 2, 2026 9:54 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) भले ही काफी समय से फिल्मों में नजर नहीं आ रही हैं लेकिन लाइमलाइट में लगातार बनी रहती हैं. अपनी बेबाकी के लिए चर्चित एक्ट्रेस आए दिन सुर्खियों में छाई रहती हैं. अब स्वरा भास्कर ने बॉडी शेमिंग करने वालों को करारा जवाब दिया है. दरअसल, मां बनने के बाद एक्ट्रेस का वजन काफी ज्याद बढ़ गया है तो सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया गया है. अब स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बॉडी शेमिंग करने वालों लताड़ा है. बताते चलें कि स्वरा भास्कर ने साल 2023 में फहद अहमद के साथ शादी की थी. ये कपल एक बेटी का माता-पिता है.

स्वरा भास्कर ने कहा- 'मां बनने पर काफी कुछ बदला जाता है'

स्वरा भास्कर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक कोलाज बनाकर शेयर किया है. इसमें आप देख सकते हैं कि उनकी एक पुरानी फोटो के साथ एक नई फोटो है. नई फोटो में उनकी गोद में बेटी नजर आ रही है. इसके साथ स्वरा भास्कर ने लिखा है, 'ये वो मुद्दा है जिस पर मैं बार-बार बात करने के लिए तैयार हूं. बीते कुछ साल में मेरी बॉडी में डिलीवरी के हुए बदलाव के चलते मुझे लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा है. मैं इंटरनेट पर बैठे अनजान लोगों के हिसाब से वजन घटा रही हूं. उसको लेकर मुझे जो गुस्सा मिला है, वो बिल्कुल अजीब है. मैं बार-बार यही कहना चाहती हूं. महिलाओं का शरीर सिर्फ दिखावे या ग्लैमर के लिए नहीं होता है. जब मैंने ढाई साल पहले अपने बच्चे को जन्म दिया तो मैंने वापस पहले जैसा ना बनने का फैसला किया. क्योंकि एक बार जब आप माता-पिता बन जाते हैं तो वापस कुछ भी पहले जैसा नहीं होता, जिंदगी हमेशा के लिए बदल जाती है. बेशक, हमें अपनी पुरानी जिंदगी, अपनी अजादी, अपना पहले वाला शरीर याद आता है लेकिन बार-बार उसी पुराने, पतले शरीर को जबरदस्ती उसी में ढालने की कोशिश करना अपने आप के साथ अन्याय है.'

स्वरा भास्कर बोलीं- 'महिलाओं को अपने तरह से जीने का पूरा हक है'

स्वरा भास्कर ने आगे लिखा है, 'हमारे शरीर ने एक नई जिंदगी को जन्म दिया, उसे संभाला है, पोषण दिया है तो बदलाव आना बिल्कुल स्वाभाविक है. कैमरा, इंटरनेट या अजनबियों के लिए परफेक्ट दिखने का दवाब, मां बनने के बाद वजन बढ़ने पर ताने मारना या वजन कम ना करने के लिए जज करना, ये सब सिर्फ गलत है बल्कि बहुत ही घटिया सोच है. महिलाओं को अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीने का पूरा हक है. ये फिटनेस या सेहत के खिलाफ बात नहीं है. ये अपनी बॉडी की रिस्पेक्ट करने का, खुद को उन ढांचो में जबरदस्ती फिट ना करने की बात है, जिन्हें हम पीछे छोड़ चुके हैं. जिंदगी आगे बढ़ने का नाम है. हमें अपने शरीर को भी उतना ही सम्मान देना चाहिए. लेकिन तुम तो एक्टर हो बोलने वालों के लिए कहूंगी कि वजन और एक्टिंग का कोई संबंध नहीं है. ये सोच छोड़ दीजिए कि अच्छा दिखना ही एक्टर होने के लिए जरूरी है. असली चीज टैलेंट और मेहनत होता है. हमारे देश ने जितने भी बेहतरीन एक्टर दिए हैं, उनमें से ज्यादातर तो कभी भी पारंपरिक तौर पर अच्छे दिखने वाले नहीं थे.' ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.

About the Author

Shashikant Mishra

Shashikant Mishra

शशिकांत मिश्र 10 साल से खबरों की दुनिया में हैं. अब इनका सफर बॉलीवुड लाइफ के साथ आगे बढ़ रहा है. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखते हैं और लोगों तक तेजी से खबरें पहुंचाते हैं. इसके साथ ही सिनेमा की दुनिया से जुड़े सितारों की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की जानकारी लेकर आते हैं. रिसर्च बेस्ड आर्टिकल लिखने में दिलचस्पी रखते हैं. फिल्मी गलियारों में रहने वाले कई सितारों का इंटरव्यू किया है. इन्होंने राजस्थान पत्रिका, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स में काम किया है. इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स की डिग्री ली है.