Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

लोकसभा चुनाव लड़ेंगी स्वरा भास्कर, पति की तरह राजनीति में किस्मत आजमाएंगी एक्ट्रेस?

Lok Sabha Elections 2024: पूरे देश में लोकसभा के चुनाव होने जा रहे हैं। बॉलीवुड सितारे भी चुनावी मैदान में उतरते नजर आते हैं। अब खबर आ रही है कि इस बार स्वरा भास्कर लोकसभा का चुनाव लड़ने वाली हैं।

By: Shashikant Mishra  |  Published: March 23, 2024 7:57 AM IST

लोकसभा चुनाव लड़ेंगी स्वरा भास्कर, पति की तरह राजनीति में किस्मत आजमाएंगी एक्ट्रेस?

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर एक्टिंग की दुनिया में काफी पॉपुलर सेलिब्रिटी हैं। इसके साथ ही स्वरा भास्कर तमाम मुद्दों पर खुलकर बात करती नजर आती हैं। अब स्वरा भास्कर को लेकर खबर आ रही है कि वह लोकसभा चुनाव लड़ने वाली हैं। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि कांग्रेस मुंबई से स्वरा भास्कर को लोकसभा का टिकट दे सकती है। हालांकि, अभी तक कांग्रेस और स्वरा भास्कर की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। गौरतलब है कि स्वरा भास्कर के पति फहद अहमद समाजवादी पार्टी के नेता हैं। अब देखने वाली बात होगी कि स्वरा भास्कर भी अपने पति के नक्शेकदम पर चलती हैं या नहीं।

स्वरा भास्कर को इस सीट से मिल सकता है टिकट

स्वरा भास्कर को लेकर मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि वह कांग्रेस उन्हें मुंबई की उत्तर-मध्य सीट से लोकसभा का टिकट दे सकती है। इस सीट पर बीजेपी की पूनम महाजन सांसद हैं। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि स्वरा भास्कर कांग्रेस के बड़े नेताओं के संपर्क में हैं। कांग्रेस भी स्वरा भास्कर के नाम पर विचार कर सकती है। बताते चलें कि स्वरा भास्कर बीजेपी की नीतियों के विरोध में अक्सर खड़ी नजर आती हैं। स्वरा भास्कर ने सीएए के विरोध में आयोजित एक जनसभा में हिस्सा लिया था। वहीं, स्वरा भास्कर हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत-जोड़ो न्याय यात्रा में नर आई थीं।

स्वरा भास्कर ने समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद संग की शादी

बताते चलें कि स्वरा भास्कर ने समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद के साथ फरवरी 2023 में शादी की थी। इस कपल के एक बेटी है। स्वरा भास्कर और फहद अहमद की पहली मुलाकात साल 2019 में एक प्रोटेस्ट के दौरान हुई थी और इसके बाद दोनों करीब आ गए थे। स्वरा भास्कर ने तमाम फिल्मों में काम किया है और उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ होती है। स्वरा भास्कर की इस साल यानी 2024 में अभी तक एक भी फिल्म रिलीज नहीं हुई है।