बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) हमेशा किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं. वह अपनी जबरदस्त एक्टिंग के साथ ही अपने बयानों के लिए लोगों के बीच पॉपुलर हैं. स्वरा भास्कर ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपने स्कूल के दिनों का गंदा अनुभव शेयर किया है. उन्होंने बताया है कि लड़कियां जब एक उम्र को पार कर रही होती हैं तो उन्हें किस तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. स्वरा भास्कर ने बताया है कि जब वह स्कूल में थीं तब लड़के उनके अंडरगारमेंट पर नजर रखते थे. आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने पूरी बात क्या बताई है.
स्वरा भास्कर ने बताया अपने स्कूल के लड़कों का हाल
स्वरा भास्कर ने 'हाउटरफ्लाई' के साथ बात करते हुए बताया, 'स्कूल में हम लोग जब लड़कियां 11वीं-12वीं में पहुंचती हैं, वो प्यूबर्टी हिट करना शुरू करती है. हर छोटी लड़की के जीवन में वो एक पड़ाव आता है, जहां पर वो जो आप गंजी पहन रहे हैं बनियान टाइप, उससे आप जाते हैं स्पोर्ट्स ब्रा की तरफ. उसके बाद आप जाते हैं नॉर्मल ब्रा की तरफ. जो लड़के थे हमारे क्लास के तो इनको बड़ा मजा आता था, ये लोग गिनती रखते थे कि किस लड़की ने ब्रा पहनना शुरू कर लिया है औरतों वाला. और हम लड़कियों के लिए ये होता था कि लड़कों को पता नहीं चलना चाहिए कि हमने ब्रा पहना है. अब ब्रा के ऊपर से गंजी भी पहनो और दिल्ली की गर्मी.'
View this post on Instagram
स्वरा भास्कर को ब्रा खरदीने में होती थी शर्मिंदगी
स्वरा भास्कर ने आगे बताया, 'हमेशा ब्रा वाले शॉप पर एक अंकल जी ही होंगे. पता नहीं महिलाएं क्यों नहीं काम करती हैं इन दुकानों में. मुझे तो इतनी शर्मिंदगी होती थी कि मैं अपने पिताजी को भेजती थी. मैं कहती थी की मैं नहीं खरीदने जा रही.' ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.
Subscribe Now
Enroll for our free updates