Video: तापसी के लिए आसान नहीं थी 'सूरमा' की शूटिंग, हॉकी स्टिक के साथ कुछ ऐसे की जद्दोजहद

तापसी ने पहले कभी भी हॉकी नहीं खेली है और फिल्म के लिए पहली बार उनका सामना हॉकी स्टिक से हुआ था।

WrittenBy
By: Shivani Bansal | Published: June 20, 2018 3:32 PM IST

इन दिनों तापसी पनू और दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सूरमा' के चर्चे हर ओर है और हाल ही में फिल्ममेकर्स ने एक ऐसा वीडियो जारी किया है जिसमें तापसू पनू हॉकी स्टिक के साथ मशक्कत करती दिख रही है। दरअसल ये फिल्म हॉकी प्लेयर संदीप सिंह के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में संदीप सिंह का सफर दिखाया गया है। ये एक बेहद मोटिवेशनल स्टोरी है जहां दिग्गज हॉकी प्लेयर संदीप सिंह गोलियों का शिकार हो गए थे और उस हादसे में वो गंभीर रुप से जख्मी होने के बाद व्हीलचेयर तक पहुंच गए थे। लेकिन संदीप सिंह ने जिंदगी की बाजी हारी नहीं और फिर दोबारा उठ खड़े हुए और दोबारा राष्ट्रीय हॉकी टीम में जोरदार वापसी की थी।

इस कहानी को पर्दे पर दिलजीत दोसांझ जीने जा रहे हैं जबकि उनकी प्रेमिका हरप्रीत सिंह कौर के रोल में तापसी पनू दिखाई देने वाली है। हरप्रीत उर्फ प्रीत भी एक हॉकी प्लेयर थी और इसी किरदार को पर्दे पर दिखाने के लिए तापसी ने जमकर हॉकी ट्रेनिंग ली। ये ट्रेनिंग सेशन जितने टफ थे उतने ही मजेदार भी। खास बात ये है कि तापसी ने पहले कभी भी हॉकी नहीं खेली है और फिल्म के लिए पहली बार उनका सामना हॉकी स्टिक से हुआ। हालांकि तापसी की खेलों में दिलचस्पी है और वो खुद एक खिलाड़ी रह चुकी है इसीलिए उनके लिए ज्यादा मुश्किलें नहीं आई और हॉकी की टेक्निक्स को उन्होंने जल्दी से सीख लिया लेकिन फिर भी हॉकी के साथ उनकी जद्दोजहद देखने लायक है। फिल्ममेकर्स ने उनकी इसी जद्दोजहद को कैमरे में कैद कर इसका वीडियो दर्शकों के लिए जारी किया है।

'सूरमा' के लिए तापसी ने ऐसे ही हॉकी की ट्रेनिंग

संदीप सिंह एक लेजेंड हॉकी खिलाड़ी रहे हैं और भारतीय राष्ट्रीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान भी रह चुके है। संदीप को दुनिया के सबसे खतरनाक ड्रैग-फ्लिकर में से एक माना जाता है। उनकी जिंदगी पर आधारित इस कहानी को निर्देशक शाद अली ने डायरेक्ट किया है और फिल्म में अंगद बेदी भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आने वाले है। शाद अली के निर्देशन में बनी ये फिल्म 13 जुलाई 2018 को रिलीज हो रही है।

बॉलीवुड के किस्सो-कहानियों और चटपटी खबरों की दुनिया में बने रहें और ज्यादा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें