तापसी पन्नू बॉलीवुड की उन अदाकाराओं में से एक हैं जो कि अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं. शादी के बाद भी तापसी पन्नू ने अपनी फिगर का बहुत अच्छे से ख्याल रखा हैं. यही वजह है जो तापसी पन्नू अपने फैंस की फिटनेस को लेकर भी गंभीर रहती हैं. हाल ही में तापसी पन्नू याकूल्ट की ब्रैंड एंबेसेडर बनी हैं. ऐसे में तापसी पन्नू गट हैल्थ को जमकर प्रमोट करती दिखीं. तापसी पन्नू ने बताया कि वो अपनी गट हैल्थ का कितना ध्यान रखती हैं. इस दौरान तापसी पन्नू अपनी मेंटल और फिजिकल हैल्थ के बारे में भी जिक्र करती नजर आईं. तापसी पन्नू ने बताया है कि किस तरह से वो अपने दिमाग को शांत रखती हैं ताकि उसकी सेहत पर गुस्से का कोई बुरा असर न पड़े.
तापसी पन्नू ने खोला सीक्रेट
बॉलीवुड लाइफ हिंदी से बात करते हुए तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) ने कहा, Yakult का हिस्सा बनकर मैं बहुत खुश हूं. सालों से मेरे परिवार के लोग Yakult का इस्तेमाल कर रहे हैं. मुझे लगता है कि अच्छी सेहत का राज गट हैल्थ है. मैं लोगों से कहन चाहूंगी कि उनको भी अपनी गट हैल्थ का ध्यान रखना चाहिए. इस दौरान तापसी ने गट हैल्थ के अलावा मेंटल हैल्थ के बारे में भी बात की. तापसी ने कहा, काम के प्रेशर की वजह से मुझ बहुत बार खुद के लिए समय नहीं निकाल मिलता है. ऐसे में मैं अपनी मेंटल हैल्थ को लेकर बहुत सजग रहती हूं. मैं अक्सर एरियल योगा करती हूं. मुझे खुद को उल्टा लटकाने में बड़ा मजा आता है. वैसे सच कहूं तो खुद मेंटली को फिट मैं कैसे रखती हूं इसकी एक लंबी लिस्ट है. हालांकि इन सब में मैं मैडिटेशन और योगा को कभी नहीं भूलती. मैडिटेशन और योगा से ही मेरे दिन की शुरुआत होती है. मैडिटेशन और योगा की मदद से मैं काम के दौरान अपने दिमाग को शांत रख पाती हूं.
मैडिटेशन और योगा के बारे में बात करके तापसी पन्नू ने साफ कर दिया है कि वो अपने दिमाग को ठंडा रखने के लिए काफी मेहनत करती हैं. इस दौरान तापसी पन्नू ने अपने खाने पीने के बारे में भी बात की. तापसी पन्नू ने अपनी डाइट के बारेमें बात करते हुए कहा, मैं दिल्ली वाली हूं. मैं खाना खाने में यकीन रखती हूं. छोले भटूरे देखकर मैं सब भूल जाती हूं. इस दौरान याकूल्ट के मैनेजिंग डायरेक्टर Mr. Eiji Amano ने भी मीडिया से बात की. Mr. Eiji Amano ने कहा, बीते 17 सालों में याकूल्ट ने इंडिया में अच्छी ग्रोथ दिखाई है. 2008 के बाद से ही याकूल्ट का मार्केट तेजी से बढ़ रहा है. लोगों का समय के साथ याकूल्ट पर ट्रस्ट बढ़ा है. मुझे उम्मीद है कि 2030 तक हमारे प्रोडक्ट की डिमांड और भी बढ़ जाएगी. हम ज्यादा से ज्यादा लोगों तक अपना प्रोडक्ट पहुंचाना चाहते हैं.
Subscribe Now
Enroll for our free updates