Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Taapsee Pannu ने साइन की एक और हटके फिल्म, कोरोना काल में भी डिमांड में हैं Haseen Dillruba एक्ट्रेस

अपने बिजी फिल्मी शेड्यूल के बीच एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) ने अब एक और फिल्म साइन कर ली है। इस फिल्म का नाम 'एलियन' (Alien) होने की खबरें हैं।

By: Ravi Pareek  |  Published: June 28, 2021 10:52 AM IST

Taapsee Pannu ने साइन की एक और हटके फिल्म, कोरोना काल में भी डिमांड में हैं Haseen Dillruba एक्ट्रेस

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) सबसे बिजी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उनके खाते में कई सारी फिल्में हैं। इनमें कइयों की शूटिंग बीच में अटकी है तो कुछ रिलीज होने के लिए तैयार हैं। इसी बीच खबरें आ रही हैं कि तापसी ने एक और यूनीक कॉन्सेप्ट वाली फिल्म साइन की है। ये एक साइंस फिक्शन फिल्म होने वाली है। इस फिल्म में दर्शकों के सामने एलियंस की कहानी परोसी जाएगी।

ईटाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो इस साइंस फिक्शन फिल्म का नाम 'एलियन' हो सकता है। इस फिल्म के डायरेक्शन की जिम्मेदारी भारत नीलकंठन (Barath Neelakantan) को दी गई है। नीलकंठन तापसी को स्क्रिप्ट सुना चुके हैं और एक्ट्रेस को भी स्क्रिप्ट काफी पसंद आई है। इस प्रोजेक्ट से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया कि ये साइंस फिक्शन फिल्म एलियंस पर आधारित है। फिल्म का नाम भी एलियन ही रखा जा सकता है। इस फिल्म की कहानी एकदम हटके होने वाली है। ये फिल्म किसी भी हॉलीवुड प्रोजेक्ट से इंस्पायर्ड नहीं होगी। फिल्म में दिखाया जाएगा कि भारत जैसे देश में भी आम लोगों के बीच कैसे एलियंस मौजूद हो सकते हैं।

फिल्म में वीएफक्स का काफी इस्तेमाल किया जाएगा। सूत्र ने बताया कि फिल्म के बजट में से 10 करोड़ रुपये तो केवल विजुअल इफेक्ट्स पर ही खर्च किए जाएंगे। भारत नीलकंठन ने इससे पहले 'के 13' फिल्म का डायरेक्शन किया था। अगर तापसी के वर्क फ्रंट की बात करें तो तापसी की अपकमिंग फिल्मों की फेहरिस्त काफी लंबी है। उनकी अपकमिंग फिल्मों में 'हसीन दिलरुबा', 'रश्मि रॉकेट', 'लूप लपेटा', 'दोबारा', 'शाबाश मितु' जैसी फिल्में शामिल हैं। 'हसीन दिलरुबा' जुलाई के महीने में 2 तारीख को ओटीटी प्लैटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। फिल्म में तापसी के साथ विक्रांत मैसी और हर्षवर्धन राणे जैसे स्टार्स नजर आएंगे। देखिए फिल्म का जबरदस्त ट्रेलर....


About the Author

Ravi Pareek