Tabu With Her Daughter: बीती रात दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस की स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें बॉलीवुड के तमाम कलाकार नजर आए. इस इवेंट में सलमान खान, रेखा, रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा के साथ साथ तबू भी नजर आईं. तबू ने इस मौके पर पैपराजी को पोज दिए और स्मााइल के साथ धर्मेंद्र को याद किया, लेकिन इस मौके पर तबू ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसे देख हर किसी हैरान रह गया. एक्ट्रेस ने अपनी 'बेटी' से सबको मिला दिया. इस इवेंट में तबू की मुलाकात एक एक्ट्रेस से हुई, जिसे तबू ने अपनी बेटी बताया. उनकी ये बात किसी को हजम नहीं हुई, तो उन्होंने असल कहानी भी बता दी.
कौन है तबू की बेटी
इक्कीस की स्क्रीनिंग के दौरान तबू (Tabu) काले रंग के आउटफिट में काफी सुंदर लगीं. इस मौके पर उन्होंने पैपराजी को भर-भर पोज दिए. तभी वहां पर एक्ट्रेस फातिमा सना शेख पहुंच गईं. उन्हें देखते ही तबू काफी ज्यादा खुश हो गईं और उन्हें अपनी तरफ बुला लिया और एक्ट्रेस के साथ तबू ने खूब सारे पोज दिए. इस मौके पर ही तबू ने बताया कि फातिमा सना शेख उनकी बेटी हैं. तबू ने बताया कि सना ने उनकी बेटी का रोल एक फिल्म में किया है. आपको बता दें कि साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म चाची 420 में तबू ने एक मैरिड वुमेन का रोल निभाया था, जिसमें तबू की एक बेटी भी थी. वो रोल बचपन में फातिमा सना शेख ने निभाया था. उस रोल की वजह से ही इवेंट में तबू ने फातिमा को अपनी बेटी बताया था, जो उनकी ऑनस्क्रीन बेटी रही हैं.
TRENDING NOW
देखें वीडियो
View this post on Instagram
फैंस ने फातिमा सना शेख को क्यों किया ट्रोल?
तबू का ये वीडियो फैंस के बीच जमकर वायरल हो रहा है. लोग देखना चाहते हैं कि एक्ट्रेस ने फातिमा सना शेख को अपनी बेटी क्यों बताया है और हकीकत जानने के बाद लोग इस पर अपना रिएक्शन देने से पीछे नहीं रह पा रहे हैं. इस वीडियो पर कई फैंस ने कमेंट करते हुए लिखा है कि वह असल में तबू की बेटी लग रही हैं. तो कुछ लोग ने फातिमा को लुक पर ट्रोल भी किया है. फातिमा की तुलना गोलमान के शरमन जोशी से हुई है. उनकी उस फिल्म में कुछ सेकंड का फीमेल रोल निभाया था, जिसका नाम था स्वीटी. लोगों का कहना है कि फातिमा सना शेख एकदम वैसी लग रही हैं. एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.
Subscribe Now
Enroll for our free updates