Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Tamannaah Bhatia-Vijay Varma जल्द करने वाले हैं शादी! एक्ट्रेस पर परिवारवालों ने बनाया दवाब

Tamannaah Bhatia- Vijay Varma Serious About Marriage: तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) और एक्टर विजय वर्मा (Vijay Varma) की शादी को लेकर नई रिपोर्ट सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार कपल जल्द शादी करने वाला है।

By: Abhay  |  Published: November 15, 2023 10:16 AM IST

Tamannaah Bhatia-Vijay Varma जल्द करने वाले हैं शादी! एक्ट्रेस पर परिवारवालों ने बनाया दवाब

Tamannaah Bhatia- Vijay Varma Serious About Marriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) और एक्टर विजय वर्मा (Vijay Varma) की जोड़ी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती है। तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा डेटिंग खबरों के बाद दोनों कई इवेंट्स में एक साथ देखा गया। अभी हाल ही में तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा कई दिवाली पार्टी में साथ नजर आए थे। अब इन सब के बाद तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा की शादी को लेकर खबरें चलनी शुरू हो गई है। अभी हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा की शादी को लेकर अपडेट दिया गया है।

जल्द शादी करने वाले हैं तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा की डेटिंग की एक बाद खबरें सामने आती रहती हैं। इसी बीच तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा की शादी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। Telugu One news के अनुसार तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा शादी को लेकर काफी सीरियस है। अब वो अपने रिश्ते को नया मोड़ देने के बारे में सोच रहे हैं। खबर के मुताबिक तमन्ना भाटिया की उम्र 30 प्लस है, जिसकी वजह से परिवार वाले शादी को लेकर काफी दवाब बना रहे हैं। इस रिपोर्ट के सामने आन के बाद तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के फैंस काफी खुश दिखाई दिए। तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा फैंस काफी लंबे समय से कपल की शादी का इंतजार कर रहे हैं।

‘लस्ट स्टोरीज 2’ में साथ नजर आए थे तमन्ना भाटिया-विजय वर्मा

एंटरटेनमेंट (Entertainment News) जगत की बड़ी स्टार तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के अफेयर को लेकर चर्चा काफी दिनों से चल रही थीं, लेकिन जब दोनों ने वेब सीरीज ‘लस्ट स्टोरीज 2’ में साथ काम किया, तब इनके रिश्ते को लेकर ज्यादा बातें होने लगी थी। आपको बता दें कि ‘लस्ट स्टोरीज 2’ में तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा ने साथ में कई बोल्ड सीन्स दिए थे, जो काफी चर्चा में रहे थे। तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा की शादी खबर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।


About the Author

Abhay